फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Press Secretary Jen Psaki says nothing to speculate over Biden talkin with Khan

अमेरिका: राष्ट्रपति बाइडन और पाक पीएम खान के बीच कब होगी बात पर प्रेस सचिव साकी बोलीं- इसका जवाब मेरे पास नहीं

Tue, 28 Sep 2021 02:56 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 02:56 PM IST
सार

हाल ही में अमेरिकी मीडिया के साथ साक्षात्कारों में पीएम इमरान खान ने कहा था कि एक "व्यस्त" राष्ट्रपति बाइडन ने उनसे बात करने की जहमत नहीं उठाई, जबकि अफगानिस्तान को स्थिर करने के लिए वाशिंगटन को पाकिस्तान का समर्थन चाहिए था।

विज्ञापन
Press Secretary Jen Psaki says nothing to speculate over Biden talkin with Khan
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से जो बाइडन की प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान से अभी तक उनकी बात नहीं हो पाई है। इसको लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले दिनों सवाल भी खड़े किए थे। अब  व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा है कि वह इस बात का अनुमान नहीं लगा सकती कि राष्ट्रपति जो बाइडन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब बात करेंगे। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर बातचीत हो रही है।
विज्ञापन


हाल ही में अमेरिकी मीडिया के साथ साक्षात्कारों में पीएम इमरान खान ने कहा था कि एक "व्यस्त" राष्ट्रपति बाइडन ने उनसे बात करने की जहमत नहीं उठाई, जबकि अफगानिस्तान को स्थिर करने के लिए वाशिंगटन को पाकिस्तान का समर्थन चाहिए था।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने नियमित प्रेस वार्ता के दौरान सोमवार को यह पूछे जाने पर कि क्या बाइडन जल्द ही खान को फोन कर सकते हैं या नहीं, इस पर साकी ने कहा, "मेरे पास इस समय अनुमान लगाने के लिए कुछ भी नहीं है। यदि वे कोई बात-मुलाकात करते हैं, तो हम निश्चित रूप से आप सभी को इस बारे में बताएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच बातचीत जारी- जेन साकी
मीडिया ने साकी से पूछा कि जब राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक कर रहे थे तो इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र में मंच से अफगानिस्तान में "अमेरिका की कार्रवाइयों की तीखी आलोचना की थी और उन्होंने अपने और राष्ट्रपति बाइडन के बीच प्रत्यक्ष रूप से संवाद की कमी पर भी अफसोस जताया था। इस पर साकी ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और बाइडेन प्रशासन के अन्य प्रमुख घटकों के नेताओं के साथ उच्च स्तर पर संपर्क में है। उन्होंने कहा कि इस वक्त राष्ट्रपति ने हर विदेशी नेता से बात नहीं की है; यह बिल्कुल सच है, लेकिन निश्चित रूप से विशेषज्ञ टीम इस पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed