{"_id":"607cb8d58ebc3ea1d7318055","slug":"presidential-election-to-be-held-on-may-26-in-syria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया: 26 मई को होगा राष्ट्रपति का चुनाव, स्पीकर हम्मूद सब्बाग ने की घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया: 26 मई को होगा राष्ट्रपति का चुनाव, स्पीकर हम्मूद सब्बाग ने की घोषणा
Mon, 19 Apr 2021 04:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, दमिश्क।
एजेंसी, दमिश्क।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Apr 2021 04:25 AM IST
सार
- राष्ट्रपति बसर असद के चौथी बार सात वर्षीय कार्यकाल के लिए चुने जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युद्ध से प्रभावित सीरिया में राष्ट्रपति का चुनाव 26 मई को होगा। संसद के स्पीकर हम्मूद सब्बाग ने रविवार को चुनाव की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नामांकन सोमवार से शुरू होकर 10 दिनों तक चलेगा। विदेश में रह रहे सीरियाई नागरिक 20 मई को वोट कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस चुनाव में राष्ट्रपति बसर असद के चौथी बार सात वर्षीय कार्यकाल के लिए चुने जाने की उम्मीद है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कोई उनके खिलाफ चुनाव लड़ेगा, लेकिन ऐसा होता है तो यह प्रतीकात्मक होगा।
विज्ञापन
पिछले महीने अमेरिका ने सीरिया के राष्ट्रपति बसर असद को चेतावनी दी थी कि राष्ट्रपति का चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में होना चाहिए। चुनाव में सीरिया के सभी समाज का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो बाइडेन प्रशासन चुनाव परिणाम को मान्यता नहीं देगा।
विज्ञापन