फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Xi says China economy has become 'more resilient and dynamic than before

China: 'पहले के मुकाबले अर्थव्यवस्था ज्यादा लचीली', जानें नए साल के संदेश में ताइवान-हांगकांग पर क्या बोले शी

Sun, 31 Dec 2023 07:23 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बीजिंग Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 31 Dec 2023 07:23 PM IST
सार

नए साल पर संदेश जारी करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि पहले के मुकाबले चीन अर्थव्यवस्था लचीली और गतिशील हुई हैं। उन्होंने कहा कि  चीन निश्चित रूप से फिर से एकीकृत होगा। 

विज्ञापन
President Xi says China economy has become 'more resilient and dynamic than before
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था पहले के मुकाबले अधिक लचीली और गतिशील हो गई हैं। 2024 नए साल के संदेश में शी जिनपिंग ने कहा कि आर्थिक सुधार की गति को मजबूत करने और दीर्घकालिक आर्थिक विकास हासिल करने के लिए चीन प्रतिबद्ध हैं। हमने पिछले कई वर्षो में कई वास्तविक उपलब्धियां हासिल की हैं। हम 2023 वर्ष को कड़ी मेहनत और दृढ़ता के रूप में याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास हैं कि आने वाले समय में भी हम इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। 
विज्ञापन


पहले के मुकाबले चीन अर्थव्यवस्था लचीली- जिनपिंग
शी जिनपिंग ने कहा कि जैसे ही चीन ने कोविड-19 को रोकने में चीन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। अर्थव्यवस्था ने सुधार की गति को बनाए रखा हैं। पिछले वर्ष में उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने में लगातार प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बाद भी चीन अर्थव्यवस्था पहले की तुलना में ज्यादा लचीली और गतिशील हैं। चीन ने अपने विकास को आगे बढ़ाते हुए विश्व को गले लगाया है। चीन ने प्रमुख देश के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई हैं। गौरतलब हैं कि अगले वर्ष पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की 75वीं वर्षगांठ होगी। 
विज्ञापन


शी बोले, चीन निश्चित तौर पर फिर से एकीकृत होगा
शी जिनपिंग ने कहा कि उनकी सरकार चीन की आधुनिकीकरण को दृढ़ता से आगे बढ़ाएगी। सभी मोर्चों पर नए विकास का कीर्तिमान हासिल करन के लिए ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। सरकार नए विकास प्रतिमान के निर्माण में तेजी लाएगी, उच्च गुणवत्ता वाला विकास और दोनों विकास को आगे बढ़ाते हैं। हम आर्थिक सुधार की गति को मजबूत करने पर फोकस करेंगे। साथ ही कहा कि चीन हांगकाग और मकाओ को उनकी विशिष्ट शक्तियों को प्रयोग करने में समर्थन देना जारी रखेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि चीन निश्चित रूप से फिर से एकीकृत होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों किनारों पर सभी चीन के उद्देश्य की सामान्य भावना से बंधा होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चीन ताइवान को एक अलग प्रांत के तौर पर देखता हैं। बीजिंग ने स्व-शासित द्वीप को मुख्य भूमि के साथ फिर से जोड़ने के लिए बल का प्रयोग करने से इनकार नहीं किया हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया को सभी के लिए बेहतर बनाने के लिए चीन तत्परता से कार्य कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed