फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Xi Jinping declares complete victory in eradicating poverty in China

चीन ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण जीत हासिल की: शी जिनपिंग

Fri, 26 Feb 2021 12:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Feb 2021 12:37 AM IST
सार

  • शी जिनपिंग ने कहा कि यह देश द्वारा किया गया एक चमत्कार  है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।
  • ग्रामीण इलाकों में रह रहे सभी गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाल लिया गया है

विज्ञापन
President Xi Jinping declares complete victory in eradicating poverty in China
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि चीन ने पिछले चार दशक में 77 करोड़ से अधिक लोगों का आर्थिक स्तर सुधारकर गरीबी के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से जीत हासिल कर ली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह देश द्वारा किया गया एक चमत्कार  है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। शी ने गरीबी उन्मूलन में देश की उपलब्धि पर यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोषणा की कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश से गरीबी का पूरी तरह उन्मूलन हो गया है।
विज्ञापन


चीन की जनसंख्या करीब 1.4 अरब है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश इतने कम समय में लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल नहीं हुआ है।

शी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रह रहे सभी गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाल लिया गया है और इसी के साथ, चीन ने 2030 की तय समयसीमा से 10 साल पहले ही गरीबी उन्मूलन पर संयुक्त राष्ट्र का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले आठ से अधिक साल में ग्रामीण इलाकों में रह रहे अंतिम 9.899 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। सभी 832 गरीब काउंटी और 1,28,000 गरीब गांव गरीबी सूची से बाहर आ चुके हैं।

शी ने कहा कि 1970 के दशक के आखिर में शुरू किए गए सुधार से लेकर अब तक चीन की मौजूदा गरीबी रेखा के अनुसार 77 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया।

उन्होंने कहा कि चीन ने इस अवधि में वैश्विक स्तर पर गरीबी में आई कमी में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया। साथ ही शी ने कहा कि इन उपलब्धियों के साथ चीन ने चमत्कार किया, जिसे इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने 2012 के अंत में सत्ता संभाली थी और उस समय उन्होंने गरीबी के पूरी तरह उन्मूलन को अपना मुख्य लक्ष्य बताया था। उस समय चीन में करीब 10 करोड़ गरीब लोग थे।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व बैंक की अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा के अनुसार पिछले 40 साल में गरीबी से बाहर निकले चीनी लोगों का हिस्सा वैश्विक आंकड़े का 70 प्रतिशत से अधिक है।


गरीबी उन्मूलन का उनका दावा इस साल कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के शताब्दी समारोह से पहले आया है। ऐसी संभावना है कि चीन इस साल के मध्य में देश में सभी पहलुओं से संपन्न समाज होने की घोषणा भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed