फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Xi Jinping calls for complete and effective implementation of Paris Agreement with G20 countries

शी जिनपिंग ने जी-20 देशों से पेरिस समझौते के पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन का किया आह्वान 

Mon, 23 Nov 2020 12:50 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 23 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
President Xi Jinping calls for complete and effective implementation of Paris Agreement with G20 countries
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : twitter

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को कहा कि जी-20 देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आगे आकर नेतृत्व करना चाहिए और जलवायु परिवर्तन पर ‘संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन’ के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जी-20 देशों को पेरिस समझौते के पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर देना चाहिए। जी-20 रियाद सम्मेलन में 'पृथ्वी के संरक्षण' विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने संबोधन में जिनपिंग ने कहा, जी -20 को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आगे आकर नेतृत्व करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन’ के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और पेरिस समझौते के पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर देना चाहिए।'
विज्ञापन



जिनपिंग ने प्रकृति के प्रति सम्मान जताते हुए पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए जी -20 देशों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चीन भूमि क्षरण को कम करने और समुद्र से प्लास्टिक की सफाई में जी-20 सहयोग को मजबूत बनाने का समर्थन करता है। उन्होंने उम्मीद जताई की कि बैठक लक्ष्यों को निर्धारित करेगी और आने वाले वर्षों में वैश्विक जैव विविधता के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed