फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Putin will make his first foreign trip this year, agreed to visit China

Russia: राष्ट्रपति पुतिन करेंगे इस साल की पहली विदेश यात्रा, चीन का दौरा करने पर जताई सहमति

Wed, 30 Aug 2023 10:30 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 30 Aug 2023 10:30 AM IST
सार

अगस्त में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले ब्रीक्स शिखर सम्मेलन में भी राष्ट्रपति पुतिन शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने खुद को सितंबर में दिल्ली में आयोजित होने वाले जी20 सम्मेलन से भी दूर कर लिया है।

विज्ञापन
President Putin will make his first foreign trip this year, agreed to visit China
Vladimir Putin - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अक्तूबर में चीन की अपनी पहली विदेश यात्रा करने पर सहमति जताई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुतिन इस साल के अंत में बेल्ट एंड रोड फोरम के लिए चीन में कदम रखने वाले हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग के निमंत्रण को स्वीकार करने के बाद क्रेमलिन राष्ट्रपति पुतिन के चीन जाने की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने युद्धग्रस्त यूक्रेन की यात्रा के अलावा हेग की अदालत द्वारा वॉरंट जारी करने के बाद इंटरनेशनल सीमा को पार नहीं किया है। 
विज्ञापन


अगस्त में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले ब्रीक्स शिखर सम्मेलन में भी राष्ट्रपति पुतिन शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने खुद को सितंबर में दिल्ली में आयोजित होने वाले जी20 सम्मेलन से भी दूर कर लिया है। रूस में पिछले साल फरवरी में शुरू हुए आक्रमण के बाद राष्ट्रपति पुतिन ने केवल सोवियत संघ देशों और ईरान की यात्रा की है। उन्होंने कीव में सैन्य आक्रमण शुरू होने से पहले मार्च 2022 में चीन का दौरा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने बताया कि पुतिन केवल उन देशों का यात्रा करेंगे, जहां उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी हो और चीन उन देशों में से एक है। मार्च में इंटरनेशनल आपराधिक न्यायालय ने यूक्रेन के हालात को देखते हुए पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। उन्होंने पुतिन को यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से आबादी का स्थानांतरण करने के मामले में पुतिन को अपराधी बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed