{"_id":"5d21f2d48ebc3e6ca265f80b","slug":"president-of-france-emmanuel-macron-is-trying-to-save-iran-atomic-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान परमाणु समझौता बचाने की कवायद में जुटे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान परमाणु समझौता बचाने की कवायद में जुटे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
Sun, 07 Jul 2019 06:55 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 07 Jul 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह ईरान और पश्चिमी सहयोगियों के बीच 15 जुलाई तक वार्ता दोबारा आरंभ कराने की कोशिश में जुटे हैं ताकि क्षेत्र में तनाव कम किया जा सके। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मैक्रों ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ शनिवार को एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की।
विज्ञापन
यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब तेहरान और अमेरिका के बीच गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। मैक्रों ने कहा कि वह सभी पक्षों के बीच 15 जुलाई तक वार्ता पुन: आरंभ कराने की कोशिश करेंगे। हालांकि, इस बयान में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल इस समझौते से पीछे हट गए थे, जिसके बाद से ही यूरोप, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर हुए इस समझौते को बचाने की जद्दोजहद में लगा है।
विज्ञापन