फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Joe Biden to virtually meet Chinese President Xi Jinping on November 15

Biden Jinping Meet: 15 नवंबर को मुलाकात करेंगे बाइडन और जिनपिंग, तनाव के बीच करेंगे अहम चर्चा

Fri, 12 Nov 2021 11:09 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Fri, 12 Nov 2021 11:09 PM IST
सार

यह मुलाकात ऐसे वक्त पर हो रही है जब शी जिनपिंग चीन में और ताकतवर होकर उभरे हैं। वहीं, बाइडन अपने देश में आलोचना झेल रहे हैं। 

विज्ञापन
President Joe Biden to virtually meet Chinese President Xi Jinping on November 15
Joe Biden and Xi Jinping (File Photo) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनाव और प्रतिस्पर्धा के बीच दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष 15 नवंबर को बात करेंगे। अमेरिका-चीन के बीच प्रतिस्पर्धा को जिम्मेदारी से प्रबंधित करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 15 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वर्चुअल मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन


अमेरिका के इरादे स्पष्ट करेंगे बाइडन 
इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन अमेरिका के इरादे स्पष्ट करेंगे और चीन के साथ देश की चिंताओं के बारे में अपनी बात रखेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने आज यह जानकारी दी। यह मुलाकात ऐसे वक्त पर हो रही है जब शी जिनपिंग चीन में और ताकतवर होकर उभरे हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने राजनीतिक इतिहास में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की स्थिति को मजबूत करते हुए एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव के पारित होने से चीन की सत्ता पर शी की पकड़ अनिवार्य रूप से मजबूत हो गई है। 
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के दौरान ही अमेरिका और चीन के संबंधों में बहुत खटास आ गई थी। व्यापार, साउथ चाइना सी में चीनी आक्रामकता, ताइवान जैसे कई मुद्दों पर अमेरिका का रुख चीन के प्रति सख्त रहा। अमेरिकी रक्षा अधिकारी भी कह चुके हैं कि ताइवान की स्थिति के संबंध में चीन के इरादों को लेकर वे चिंतित हैं। दोनों देशों के बीच यही सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। चीन खुले तौर पर अमेरिका से ताइवान मामले पर दूर रहने की चेतावनी दे चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed