फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Joe Biden Kyiv Visit began in the dead of night at a military airport hangar outside Washington

रूस को भनक तक नहीं: अमेरिका से प्लेन, फिर ओवरनाइट साइलेंट ट्रेन, जानें कैसे गुप्त तरीके से कीव पहुंचे बाइडन

Tue, 21 Feb 2023 08:54 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Feb 2023 08:54 AM IST
सार

युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचकर दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
President Joe Biden Kyiv Visit began in the dead of night at a military airport hangar outside Washington
बाइडन और जेलेंस्की(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचकर दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया। यूक्रेन पहुंचने के लिए बाइडन ने जो गुप्त योजना बनाई वह अब मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है। बाइडन 20 फरवरी को स्टइलिश चश्मे, डिजाइनर ओवरकोट और पॉलिश्ड जूतों में कीव पहुंचकर रूस को कड़ा संदेश दिया। बाइडन अपनी इस 'सरप्राइज विजिट' के बाद अमेरिकी मीडिया में स्टार बन गए हैं।

विज्ञापन


ऐसी रही बाइडन की गुप्त यात्रा
बाइडेन की यह यात्रा सोमवार सुबह अचानक से वाशिंगटन स्थित सैन्य हवाई अड्डे हैंगर में आधी रात में शुरू हुई। जो बाइडेन एक वायु सेना बोइंग 757 में सवार हुए, जिसे C-32 के रूप में जाना जाता है।   पंद्रह मिनट बाद बाइडन, कुछ सुरक्षाकर्मी, एक छोटी मेडिकल टीम, करीबी सलाहकार, और दो पत्रकार युद्ध क्षेत्र के रास्ते से यात्रा पर निकल गए।
विज्ञापन


सबसे पहले पत्रकार के फोन किए गए जब्त
 द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्टर, सबरीना सिद्दीकी ने खुलासा किया उन्हें और फोटोग्राफर को सुबह 2:15 बजे वाशिंगटन के बाहर ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में बुलाया गया था। उनके फोन जब्त कर लिए गए और कहा गया कि जब तक बाइडन 24 घंटे बाद यूक्रेन की राजधानी में नहीं पहुंचेंगे, तब तक उन्हें वापस नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी-पोलैंड के रास्ते भरी उड़ान
उन्होंने ईंधन भरने के लिए वाशिंगटन से रामस्टीन, जर्मनी में अमेरिकी सैन्य अड्डे तक लगभग सात घंटे तक उड़ान भरी। यहां भी उनके प्लेन की विंडो शेड नीचे ही रहे और वे प्लेन से बाहर तक भी नहीं निकले। उनकी अगली उड़ान पोलैंड के लिए थी, जो रेज़्ज़ो-जेसिओनका हवाई अड्डे पर उतरी।

जोखिम भरी ओवरनाइट साइलेंट ट्रेन में यात्रा 
स्थानीय समयानुसार रात के 9:15 बज चुके थे, तब बाइडन ओवरनाइट साइलेंट ट्रेन में सवार हो गए। तब पत्रकारों को भी सवार होने के लिए कहा गया था। ट्रेन में अधिकांश लोग भारी सुरक्षा वाले थे। यूक्रेन में यह 10 घंटे की यात्रा, किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा की गई यात्रा से अलग थी।  एक सक्रिय युद्ध क्षेत्र में ट्रेन से यात्रा करना, जहां अफगानिस्तान या इराक में राष्ट्रपति के दौरे के विपरीत, अमेरिकी सैनिक सुरक्षा प्रदान करने वाले मौजूद नहीं हैं।


सुबह 8:07 बजे बाइडन पहुंचे यूक्रेन
बाइडन जिस ट्रेन में सवार हुए थे वह सुबह आठ बजकर सात मिनट पर कीव में दाखिल हुई थी।  जो बाइडन ने यहां पहुंचने पर कहा कि कीव में वापस आना अच्छा लग रहा है। इससे पहले वह बाइडन ने यूक्रेन का दौरा तब किया था जब वे ओबामा की सरकार में उप राषट्रपति के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed