{"_id":"5dec46d18ebc3e1b93789ac2","slug":"president-donald-trump-will-solve-the-problem-of-flushing-the-toilet-of-americans-10-to-15-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकियों के टॉयलेट में 10-15 बार फ्लश करने की समस्या को सुलझाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकियों के टॉयलेट में 10-15 बार फ्लश करने की समस्या को सुलझाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप
Sun, 08 Dec 2019 06:11 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश में टॉयलेट्स में 10 से 15 फ्लश करने पर अधिक पानी की बर्बादी पर संज्ञान ले रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा है कि वह उनका लक्ष्य अमेरिकियों को बार-बार फ्लश करने की इस समस्या से निजात दिलाना है।
विज्ञापन
ट्रंप ने एक उच्च-स्तरीय बैठक में कहा कि सरकार देश के बाथरूम और टॉयलेट्स में पानी का प्रवाह तेज नहीं होने की समस्याओं को गंभीरता से देख रही है। राष्ट्रपति ट्रंप के जीवन का अधिकांश हिस्सा रियल एस्टेट सौदों और निर्माण कार्य के व्यवसाय में बीता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘आप नल चालू करते हैं और आपको पानी नहीं मिलता है। नहाने जाते हैं और पानी टपकता मिलता है।’ ट्रंप ने कहा,‘ लोगों को एक बार की जगह 10-15 बार शौचालयों को फ्लश करना पड़ रहा है। नल से इतना कम पानी आ रहा है कि आप अपने हाथ भी ढंग से धो नहीं पाते।’
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने संघीय पर्यावरण प्राधिकरण (ईपीए) को पानी के उपयोग पर नियमों को आसान बनाने का निर्देश दिया था। उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्रों में जल संरक्षण की अपील की।