{"_id":"5fc2fd2b577ff03146732229","slug":"preparations-for-the-death-penalty-from-firing-squad-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में फायरिंग स्क्वॉयड से मृत्युदंड देने की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में फायरिंग स्क्वॉयड से मृत्युदंड देने की तैयारी
Sun, 29 Nov 2020 07:15 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत्युदंड पाए अपराधियों को मारने के लिए नए तरीके अपनाने पर अमेरिका का न्याय विभाग विचार कर रहा है। इनमें फायरिंग स्क्वॉयड के सामने खड़ा कर गोली मारने और कुर्सी पर बांध बिजली का करंट देने की व्यवस्था कुछ राज्यों में फिर नए तरीके से लागू हो सकती है।
विज्ञापन
चूंकि राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन के आखिरी कुछ दिन बाकी हैं और नए चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडन मृत्यु दंड खत्म करने के पक्ष में हैं। ऐसे में इन बदलावों के लिए जल्दी की जा रही है।
विज्ञापन
अमेरिका में मृत्युदंड पाए जाने वाले अपराधियों को जहर के इंजेक्शन, बिजली का करंट, जहरीली गैस फांसी व फायरिंग स्क्वॉयड में से विकल्प चुनना होता है।1976 से मृत्युदंड पाए 1527 अपराधियों में से 1347 ने मौत का इंजेक्शन, 163 ने बिजली का करंट, 11 ने जहरीली गैस व तीन तीन ने फांसी और फायरिंग स्क्वॉयड को चुना।
विज्ञापन
यहां के 28 शहरों में जहर इंजेक्शन से मृत्युदंड देने का प्रावधान है।कुछ राज्यों में अपराधी का चुना विकल्प न होने पर सजा में देरी होती रही है। माना जा रहा है कि नए नियमों से ऐसे अपराधियों के मामले को न्यायपालिका द्वारा दूसरे राज्य में भेजा जा सकेगा।
अनुमान है कि बाइडन पद संभालने के बाद इन्हें रद्द कर सकते हैं। वहीं अमेरिकी मृत्युदंड सुचना केंद्र के निदेशक रॉबर्ट डनहम के अनुसार 1884 के बाद पद छोड़ते हुए राष्ट्रपति ट्रंप प्रशासन ने सर्वाधिक मृत्युदंड दिलवाए हैं। कई सामाजिक कार्यकर्ता इसे उनका आखिरी क्रूरतापूर्ण कार्य करार दे रहे हैं।