Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prabhakaran’s brother claims sections of Tamil diaspora defrauding people in the name of late leader

Colombo: प्रभाकरन के भाई ने कहा- कुछ लोग उसके नाम पर तमिल लोगों से ठगी कर रहे हैं

Thu, 06 Jun 2024 04:03 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलंबो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलंबो Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Jun 2024 04:03 PM IST
सार

दिवंगत वेलुपिल्लई प्रभाकरन के नाम पर तमिल प्रवासियों से विदेशों में ठगी की जा रही है। यह दावा प्रभाकरन के भाई दिवाकरन ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रभाकरन के जिंदा होने की अफवाह फैलाकर प्रवासियों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Prabhakaran’s brother claims sections of Tamil diaspora defrauding people in the name of late leader
प्रभाकरण - फोटो : historica.fandom

विस्तार

लिट्टे नेता वेलुपिल्लई प्रभाकरन के भाई मनोहरन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया है कि उनके भाई और पूरे परिवार की साल 2009 में हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही मनोहरन ने दावा किया है कि कुछ लोग भाई प्रभाकरन के नाम पर तमिल लोगों को धोखा देकर ठगी कर रहे हैं।

विज्ञापन


श्रीलंका के एक पोर्टल के मुताबिक देवाकरन ने कहा, ‘वेलुपिल्लई प्रभाकरन, उनकी पत्नी और तीनों बच्चों की 2009 में श्रीलंका युद्ध के अंतिम चरण में हत्या कर दी गई थी।’ 

विज्ञापन

लिट्टे(The Liberation Tigers of Tamil Eelam) ने 2009 के पहले 30 सालों तक तमिल को अलग के लिए उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में सैन्य अभियान चलाया था लेकिन 2009 में श्रीलंका की सेना के प्रभाकरन की हत्या के बाद यह अभियान भी खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका की मीडिया ने प्रभाकरन के भाई के साक्षात्कार को साझा किया

श्रीलंका की स्थानीय मीडिया ने जैफना मॉनिटर मैगजीन को दिए मनोहरन के साक्षात्कार के अंश को साझा किया है। श्रीलंकाई मीडिया के मुताबिक ‘मनोहरन ने बताया कि यह बहुत बड़ा घोटाला है, जिसमें प्रभाकरन और उनके परिवार वालों को जिंदा बताकर तमिलों से पैसे ठगने की कोशिश की गई है। ‘प्रभाकरन का बड़ा भाई होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं प्रभाकरन के जिंदा होने के बकवास और इस ठगी को सबके सामने लाऊं।’

बता दें कि मनोहरन ने 1975 में श्रीलंका को छोड़ दिया था। मनोहरन का कहना है कि मेरे भाई को जिंदा बताया जा रहा है और और अफवाह फैलाई गई है कि वह विदेश में रह रहे हैं। फिर इस तरह प्रभाकरन की मदद के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही है। 

'तमिल महिला लाखों डॉलर की ठगी कर चुकी है'

मनोहरन के मुताबिक, ‘एक तमिल महिला जो कि पश्चिम देशों में रह रही है, उसने अफवाह फैलाई है कि प्रभाकरन की बेटी द्वारिका जिंदा है। इस तरह से उस महिला ने तमिल प्रवासियों से लाखों डॉलर की ठगी की है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed