{"_id":"65942d762017fd7f460fb3aa","slug":"ppp-candidate-saveera-parkash-says-if-elected-she-would-help-build-bridges-between-pak-and-india-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 'भारत-पाकिस्तान के बीच करूंगी पुल का काम', खैबर पख्तूनख्वा से PPP की हिंदू उम्मीदवार सवीरा का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 'भारत-पाकिस्तान के बीच करूंगी पुल का काम', खैबर पख्तूनख्वा से PPP की हिंदू उम्मीदवार सवीरा का बयान
Tue, 02 Jan 2024 09:08 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, पेशावर
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Tue, 02 Jan 2024 09:08 PM IST
सार
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर निर्वाचन क्षेत्र से पहली हिंदू उम्मीदवार सवीरा प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। एक साक्षात्कार में सवीरा ने कहा कि मुझे पाकिस्तानी हिंदू होने पर गर्व हैं। प्रचार के दौरान मुझे स्थानीय मुस्लिम जनता ने आश्वासन दिया कि वह मुझे अपना समर्थन देंगे।
विज्ञापन
सवीरा प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव हैं, जिसको लेकर तमाम क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने कमर कस ली हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर निर्वाचन क्षेत्र से हिंदू उम्मीदवार सवीरा प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। बुनेर निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ने वाली पहली हिंदू उम्मीदवार सवीरा प्रकाश ने कहा कि अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह पाकिस्तान और भारत के बीच राजनयिक पुल बनाने में मदद करेंगी। गौरतलब है कि पेशे से डॉक्टर 25 वर्षीय सवीरा ने पिछले हफ्ते बुनेर जिले में पीके-25 की सीट के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
बुनेर की बेटी की मिली उपाधि- सवीरा
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से पहली हिंदू उम्मीदवार सवीरा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें बुनेर की बेटी का दर्जा मिला हैं, साथ ही मुस्लिम भाईयों ने उन्हें न केवल वोट देने का आश्वासन दिया है बल्कि चुनाव में पूरा समर्थन देने की भी बात की हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में दावा किया कि वह पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की समस्याओं को हल करने में मदद करेंगी। सवीरा ने कहा कि वह एक देशभक्त हिंदू हैं और बुनेर की बेटी का दर्जा मिलने के बाद से उनका मनोबल और बढ़ गया हैं।
सवीरा बोलीं, मुझे पाकिस्तानी हिंदू होने पर गर्व
सवीरा ने कहा कि अगर वह प्रांतीय असेंबली सदस्य के रूप में चुनी जाती हैं तो वह इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच सेतु का काम करेंगी। यहां तक पाकिस्तान के सीमा पार रह रहे हिंदू समुदाय के लोग बिना झिझक के मुझ से संपर्क कर सकेंगे। सवीरा ने कहा कि लोग उनके समर्थन में खड़े हैं, इस वजह से उन्हें कभी भी अपमानित महसूस नहीं हुआ। मुझे अपनी पश्तून संस्कृति का हिस्सा होने पर गर्व हैं।
विज्ञापन
कौन है सवीरा प्रकाश
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, सवीरा के पिता ओम प्रकाश एक डॉक्टर हैं और हाल ही में वह रिटायर हुए हैं। ओम प्रकाश बीते 35 सालों से पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के सदस्य रहे हैं। सवीरा खुद भी एक डॉक्टर हैं उन्होंने एबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से 2022 में स्नातक किया है। सवीरा बुनेर में पीपीपी पार्टी की महिला विंग की महासचिव भी रह चुकी हैं। सवीरा महिलाओं की स्थिति को बेहतर करना चाहती हैं और उनके लिए बेहतर माहौल बनाना चाहती हैं। साथ ही सवीरा का कहना है कि अगर वह चुनाव जीत जाती हैं तो वह गरीबों और वंचितों के लिए भी काम करेंगी। सवीरा का कहना है कि डॉक्टर के रूप में सरकारी अस्पतालों में खराब प्रबंधन देखकर ही उन्हें व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत महसूस हुई और तभी उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया हैं।