फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Powerful blast during Friday prayers in Peshawar mosque, 30 killed, 50 injured

पाकिस्तान में बम धमाका: जुमे की नमाज के दौरान शक्तिशाली विस्फोट, 57 की मौत, 200 घायल

Fri, 04 Mar 2022 07:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Mar 2022 07:21 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू टीम घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों के जरिए अस्पताल तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Powerful blast during Friday prayers in Peshawar mosque, 30 killed, 50 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी शहर पेशावर में एक शिया मस्जिद में शुक्रवार को जबरदस्त धमाका हुआ। जुमे की नमाज के दौरान हुए इस शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट में 57 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। बचाव दल के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट किस्सा ख्वानी बाजार इलाके की जामिया मस्जिद में उस वक्त हुआ, जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।

विज्ञापन


पेशावर पुलिस के मुताबिक, पहले किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की। इस दौरान वहां सुरक्षा के लिए खड़े पुलिसकर्मियों के साथ उनका आमना-सामना हो गया। हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। मस्जिद में धमाका इसी हमले के बाद हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू टीम घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों के जरिए अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि 10 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने विस्फोट की निंदा करते हुए इसमें जन हानि पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने पेशावर में हुए विस्फोट की कड़ी निंदा की, जबकि गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने प्रांत के मुख्य सचिव और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से घटना पर रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और संबंधितों को घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने को कहा है।




खैबर पख्तूनख्वाह के मुख्यमंत्री महमूद खान ने विस्फोट की निंदा करते हुए इस जघन्य कृत्य के गुनाहगारों को सख्त से सख्त सजा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इबादतगाहों में लोगों को निशाना बनाना अमानवीय कृत्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का इलाज सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अफगानिस्तान की सीमा से लगते प्रांत में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए अपने सरकारी आवास पर एक आपात बैठक की है। पीएमएल-एन के प्रमुख और राष्ट्रीय असेम्बली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया कि पेशावर में दुखद आतंकवादी घटना हुई है जिसमें कई सारी कीमती जानें चली गई हैं। इस क्रूरता की निंदा करने के लिए शब्द नाकाफी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed