फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   poverty rate increased in Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान की गरीबी दर 35.7 फीसदी बढ़ी, अखबारों ने सरकार को दिखाया आईना

Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की खाद्य सुरक्षा पहले से ही आतंकवादी गतिविधियों, अफगानिस्तान के साथ संघर्ष और मौसम परिवर्तन से प्रभावित हो चुकी है। बढ़ती महंगाई ने इसे और भी खराब कर दिया है। 

विज्ञापन
poverty rate increased in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान के माली हालात दिनों दिन बुरी स्थिति में आते जा रहे हैं। देश के प्रसिद्ध उर्दू अखबार इंतेखाब डेली ने बताया कि पाकिस्तान की गरीबी दर में 35.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और खाद्य पदार्थों की कीमतों में 20 से 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उधर, देश वैश्विक गरीबी सूचकांक की सूची में 116 देशों में से 92वें स्थान पर पहुंच चुका है।

विज्ञापन


अखबार ने सरकार को सलाह दी है कि वह मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए एक प्रणाली बनाए क्योंकि इसके कारण पिछले कुछ वर्षों से खाद्य सुरक्षा बुरी तरह प्रभावित हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की खाद्य सुरक्षा पहले से ही आतंकवादी गतिविधियों, अफगानिस्तान के साथ संघर्ष और मौसम परिवर्तन से प्रभावित हो चुकी है। बढ़ती महंगाई ने इसे और भी खराब कर दिया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, तेजी से व लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों को उनके भोजन और बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया है। पाकिस्तान के अन्य स्थानीय मीडिया कवीश ने बताया कि देश की माली हालत बहुत खराब स्थिति में है। यहां कराची हवाई अड्डे से अपना माल बाहर निकालने के लिए व्यापारिक समुदाय के लोग आयात खेप निकासी के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। बैंकों में डॉलर की किल्लत से यह स्थिति पैदा हुई है। डॉलर का परिदृश्य देश में ऐसी सबसे अविश्वसनीय स्थिति में पहुंच गया है। कारोबारी समुदाय इस बात को लेकर चिंतित है कि कराची बंदरगाह से अपना माल कैसे निकाला जाए। वित्त मंत्रालय इन हालात पर काबू पाने में नाकाम रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में 100 लोग सजा-ए-मौत के दोषी 
इस साल पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की अदालतों द्वारा 100 से अधिक लोगों को दोषी ठहराते हुए उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। मौत की सजा पान वाले कैदियों की कुल संख्या महिलाओं समेत 450 का आंकड़ा पार कर गई है। जबकि इस प्रांत में पिछले चार वर्षों में आतंकवाद के किसी भी आरोपित को फांसी नहीं दी गई है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया जसरत ने रिपोर्ट की है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक वर्ष में पंजाब प्रांत में आतंकवाद की तीन घटनाएं हुईं जबकि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में 300 घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें भारी जनहानि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed