{"_id":"614429aa255d412fd511eacf","slug":"poster-war-us-president-appeared-in-terrorist-clothing-was-written-making-taliban-great-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर वार: आतंकी कपड़ों में दिखाई दिए अमेरिकी राष्ट्रपति, लिखवाया गया - 'मेकिंग तालिबान ग्रेट अगेन'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पोस्टर वार: आतंकी कपड़ों में दिखाई दिए अमेरिकी राष्ट्रपति, लिखवाया गया - 'मेकिंग तालिबान ग्रेट अगेन'
Fri, 17 Sep 2021 11:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, उमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, उमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:07 AM IST
सार
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन की काफी आलोचना हो रही है। अमेरिका के लोग ही उनके फैसले के विरोध में हैं। लोगों का कहना है कि उनके इस फैसले से अमेरिका को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
जो बाइडन के लगवाए गए पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान से अमेरिका की शर्मनाक वापसी के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन की जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच उनका एक पोस्टर काफी चर्चा में आ गया है। पोस्टर में राष्ट्रपति को तालिबान आतंकी के कपड़ों में दिखाया गया है। वह मोर्टार पकड़े हुए हैं। पोस्टर पर लिखा है 'मेकिंग तालिबान ग्रेट अगेन।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान 'मेकिंग अमेरिका ग्रेट अगेन' नारा काफी प्रचलित हुआ था।
Who’s responsible for the Joe Biden Taliban billboard over I-83 in Pennsylvania? https://t.co/z0HoIgTOlS
— WBTW News13 (@WBTWNews13) September 17, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीनेटर स्कॉट वैगनर ने लगवाए हैं पोस्टर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पेंसिल्वेनिया के पूर्व सीनेटर स्कॉट वैगनर ने राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ ये पोस्टर लगवाए हैं। उन्होंने करीब 15 हजार डॉलर की लागत से राजमार्गों पर एक दर्जन से अधिक बिलबोर्ड किराए पर लिए हैं और इस तरह के पोस्टर लगवाए हैं। द यॉर्क डेली को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो बाइडन के एक गलत फैसले की वजह से अमेरिका को पूरी दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पड़ा है। यह शर्मिंदगी वियतनाम से भी बदतर है। उन्होंने कहा कि आप उन लोगों को क्या जवाब देंगे, जिन्होंने अफगानिस्तान में लड़ाई लड़ी।
बाइडन ने किसी की नहीं सुनी
पूर्व सीनेटर ने कहा कि वह ट्रंप के सपोर्टर नहीं हैं। अगर, ट्रंप भी ऐसा फैसला लेते तब भी वह यही करते। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी के फैसले को टालने के लिए बाइडन पर दबाव बनाया गया था, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।