{"_id":"67d1b180a7441dbbc8089236","slug":"portugal-s-govt-loses-confidence-vote-triggering-early-election-amid-prolonged-instability-news-in-hindi-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Portugal: पुर्तगाल में तीन साल में तीसरी बार होंगे आम चुनाव, संसद में विश्वास मत हार गई अल्पसंख्यक की सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Portugal: पुर्तगाल में तीन साल में तीसरी बार होंगे आम चुनाव, संसद में विश्वास मत हार गई अल्पसंख्यक की सरकार
Wed, 12 Mar 2025 09:38 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 12 Mar 2025 09:38 PM IST
सार
Portugal Political Crisis: पुर्तगाल की अल्पसंख्यक सरकार मंगलवार को संसद में विश्वास मत हार गई, जिससे उसे इस्तीफा देना पड़ा। अब देश में तीन साल में तीसरी बार आम चुनाव होंगे। नए चुनाव संभावित रूप से मई में होंगे, जिससे देश कई महीनों की राजनीतिक अनिश्चितता में फंस सकता है।
विज्ञापन
पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो
- फोटो : ANI
विस्तार
पुर्तगाल की अल्पसंख्यक सरकार ने मंगलवार को संसद में विश्वास मत खो दिया, जिसके कारण उसे इस्तीफा देना पड़ा और इस वजह से यूरोपीय संघ के देश में तीन साल में तीसरा आम चुनाव होंगे। देश में सरकार का पतन राजनीतिक अस्थिरता का सबसे बुरा दौर है, जब पुर्तगाल ने 50 साल से भी अधिक समय पहले 1974 की कार्नेशन क्रांति के बाद लोकतांत्रिक प्रणाली अपनाई थी, जिसने चार दशक की तानाशाही को खत्म कर दिया था।
पुर्तगाल में क्या हुआ?
पुर्तगाल में 1974 की क्रांति के बाद यह सबसे बड़ी राजनीतिक अस्थिरता देखी जा रही है। लगातार बनी अल्पसंख्यक सरकारें अपने कार्यकाल पूरे नहीं कर पा रहीं और विपक्ष उन्हें गिरा रहा है। नए चुनाव संभावित रूप से मई में होंगे, जिससे देश कई महीनों की राजनीतिक अनिश्चितता में फंस सकता है।
यह भी पढ़ें - EU: यूरोपीय संघ ने अमेरिका पर लगाए जवाबी टैरिफ, अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव पर यूक्रेन के फैसले का किया स्वागत
विज्ञापन
क्यों गिरी अल्पसंख्यक सरकार?
प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो की सरकार अल्पमत में थी, जिसके पास 230 में से सिर्फ 80 सीटें थीं। वहीं विपक्षी सोशलिस्ट पार्टी और कट्टरपंथी चेगा पार्टी समेत 128 सांसदों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया। मोंटेनेग्रो सरकार भ्रष्टाचार और हितों के टकराव के आरोपों से घिरी थी।
क्या है पूरा विवाद?
प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो के परिवार की लॉ फर्म एक कैसीनो कंपनी से हर महीने भुगतान ले रही थी, जिसे सरकार ने बड़ा ठेका दिया था। विपक्षी सोशलिस्ट पार्टी ने इसकी जांच की मांग की, जिससे सरकार पर दबाव बढ़ा। हालांकि लुइस मोंटेनेग्रो ने किसी भी गलत काम से इनकार किया और कहा कि उन्होंने 2022 में फर्म की जिम्मेदारी अपनी पत्नी और बच्चों को सौंप दी थी।
यह भी पढ़ें - Train Hijack: बलोच लड़ाकों के कब्जे से 190 यात्री मुक्त कराए गए, 24 अब भी बंधक, 200 ताबूत क्वेटा लाए गए
जनवरी 2028 में निर्धारित अगला आम चुनाव
पुर्तगाल अभी 22 अरब यूरो (लगभग 24 अरब डॉलर) के ईयू फंड के निवेश में जुटा है, लेकिन राजनीतिक संकट से यह प्रभावित हो सकता है। वहीं कट्टरपंथी चेगा पार्टी को इस अस्थिरता से फायदा मिल सकता है, क्योंकि लोग पारंपरिक पार्टियों से नाराज हैं। चुनाव से पहले सरकार आर्थिक वृद्धि और कम बेरोजगारी दर को अपनी ताकत बना सकती है। बता दें कि, पुर्तगाल में अगला आम चुनाव जनवरी 2028 में निर्धारित किया गया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन