फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   population of India is growing twice as fast as China, Says UN Reports

चीन की अपेक्षा दोगुनी तेजी से बढ़ रही है भारत की जनसंख्या: यूएन रिपोर्ट

Fri, 12 Apr 2019 03:18 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, न्यूयार्क
वर्ल्ड डेस्क, न्यूयार्क Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 12 Apr 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
population of India is growing twice as fast as China, Says UN Reports
प्रतीकात्मक चित्र
यूएन की एक रिपोर्ट के अनुसार चीन की अपेक्षा भारत की जनसंख्या दोगुनी तेजी से बढ़ रही है। कुछ ही साल में भारत चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। भारत की जनसंख्या 1.2 फीसदी की दर से बढ़ रही है जबकि चीन की जनसंख्या वृद्धि दर 0.5 फीसदी वार्षिकी है।
विज्ञापन


यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड 2019 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 67 फीसदी आबादी की उम्र 15 से 64 साल के बीच है। जबकि कुल आबादी के केवल 6 फीसदी लोगों की उम्र ही 65 साल से ज्यादा है।
विज्ञापन


भारत की कुल जनसंख्या 136 करोड़ है जबकि चीन की जनसंख्या 142 करोड़ है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की जनसंख्या साल 2010 से 2019 के बीच सालाना 1.2 फीसदी की दर से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में जहां पहले स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण औसत आयु कम थी वहीं पिछले 50 सालों में इसमें 47 फीसदी की वृद्धि हुई है। भारत की औसत आयु वर्तमान में 69 साल है। जबकि 1969 में यह मात्र 47 साल ही थी।

पाकिस्तान में सबसे ज्यादा जन्म ले रहे हैं बच्चे

भारत में एक महिला औसतन 2.3 बच्चों को जन्म दे रही है वहीं पाकिस्तान में यह संख्या बढ़कर 3.3 हो गई है। इसके उलट अमेरिका में यह आंकड़ा 1.9, चीन में 1.6, इंडोनेशिया में 2.3, ब्राजील में 1.7 है।

पढ़ाई में फिसड्डी है पाक

पाकिस्तान पढ़ाई के मामले में भारत से बहुत पीछे है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में माध्यमिक शिक्षा में साल 2009 से लेकर 2018 के बीच 61 फीसदी लड़कों जबकि 62 फीसदी लड़कों ने प्रवेश लिया। जबकि पाकिस्तान में यह आंकड़ा मात्र 49 फीसदी लड़कों और 40 फीसदी लड़कियों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed