{"_id":"5bf13599bdec22697e53a0c7","slug":"popularity-of-french-president-emmanuel-macron-has-dropped-to-25-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में खुलासा, 25 प्रतिशत तक घटी इमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सर्वे में खुलासा, 25 प्रतिशत तक घटी इमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता
भाषा, पेरिस
Updated Sun, 18 Nov 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की लोकप्रियता में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। चुनावों पर नजर रखने वाले एक शोध समूह ने रविवार को यह सर्वे प्रकाशित किया। देशभर में ईंधन की ऊंची कीमतों के खिलाफ ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन के एक दिन बाद पत्रिका दू दिमांशे में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई। प्रदर्शन के बारे में विश्लेषकों ने कहा कि यह सर्वे 40 वर्षीय राष्ट्रपति को लेकर नाराजगी को दिखाता है।
विज्ञापन
सर्वे के अनुसार, केवल चार प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मैक्रों के प्रदर्शन से ‘बहुत संतुष्ट’ हैं जबकि 21 प्रतिशत ने ‘लगभग संतुष्टि’ जताई। इसके मुताबिक, 34 प्रतिशत ने ‘लगभग असंतुष्टि’ जताई जबकि 39 प्रतिशत ने ‘अत्यंत असंतोष’ जाहिर किया। यह सर्वेक्षण 1,957 लोगों पर नौ से 17 नवंबर के बीच किया गया।
विज्ञापन
ये नतीजे राष्ट्रपति के चुनाव के बाद राष्ट्रपति पर राय बदलने के फ्रांसीसी मतदाताओं के लंबे समय से रहे रुझान को दिखाते हैं। ऐसा ही फ्रांस्वा ओलांद और निकोलस सरकोजी के साथ हुआ था।
विज्ञापन