फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pope Francis reacts on Russia Ukraine War urges Ukraine to negotiate

Switzerland: 'बातचीत करने का साहस रखना होगा', रूस के साथ जारी युद्ध पर यूक्रेन को पोप फ्रांसिस ने दी सलाह

Sun, 10 Mar 2024 10:08 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्न Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 10 Mar 2024 10:08 AM IST
सार

पोप फ्रांसिस ने कहा कि सही समय पर बातचीत करें और मध्यस्थता के लिए अन्य देशों की मदद लें। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को तीन साल हो चुके हैं और कई देश अब इस युद्ध को समाप्त करने में मदद करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Pope Francis reacts on Russia Ukraine War urges Ukraine to negotiate
पोप फ्रांसिस

विस्तार

स्विट्जरलैंड में एक साक्षात्कार में पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन-रूस संघर्ष पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन सरकार को रूस के साथ बातचीत के माध्यम से चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए साहस जुटाना चाहिए।
विज्ञापन


पोप से जब यूक्रेन में जारी लोगों के बीच आत्मसमर्पण और सफेद झंडे को लेकर चल रहे चर्चा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "यह केवल एक व्याख्या है। लेकिन मुझे लगता है कि सबसे मजबूत वह है जो स्थिति को देखता है। जो लोगों के बारे में सोचता है और सफेद झंडे का साहस रखता है और वह जो बातचीत करता है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "जब आप देखते हैं कि आप हार गए हैं, चीजें ठीक नहीं चल रही है तो आपको बातचीत करने का साहस रखना होगा। बातचीत कभी भी आत्मसमर्पण करने के बारे में नहीं है, बल्कि देश को बचाने के बारे में है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यस्थता के लिए अन्य देशों की मदद लें: पोप फ्रांसिस 
पोप फ्रांसिस ने कहा, "आपको शर्म आ सकती है, लेकिन आखिरकार कितनी मौंते हुई है। सही समय पर बातचीत करें और मध्यस्थता के लिए अन्य देशों की मदद लें।" बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को तीन साल हो चुके हैं और कई देश अब इस युद्ध को समाप्त करने में मदद करने के लिए तैयार है।

यूक्रेन और उनके पश्चिमी समर्थकों ने इस बात पर जोर दिया कि शांति समझौता केवल कीव की शर्तों पर ही हासिल किया जाना चाहिए। उन्होंने यूक्रेन को हथियार पहुंचाना जारी रखने की कसम खाई है। इस बीच रूस ने बताया कि किसी भी विदेशी सहायता से इस युद्ध का रुख बदल नहीं सकता है। 


बता दें कि मॉस्को और कीव के बीच 2022 में शांति वार्ता टूट गई थी। दोनों देश एक-दूसरे के सामने अवास्तविक मांग रखने के आरोप लगाए थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाद में कहा कि मार्च 2022 में इस्तांबुल में वार्ता के दौरान यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल रूस की कुछ शर्तों पर सहमत हुए थे, लेकिन फिर बाद में समझौते से पीछे हट गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed