फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Political crisis in Venezuela, Juan Guaido declared himself working President

वेनेजुएला : विपक्षी नेता गोइदो को ट्रंप का समर्थन, मादुरो ने खत्म किए अमेरिका से संबंध

Thu, 24 Jan 2019 04:43 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 24 Jan 2019 04:43 AM IST
विज्ञापन
Political crisis in Venezuela, Juan Guaido declared himself working President
निकोलस मादुरो - फोटो : एएनआई

आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला के राजनीतिक हालात भी लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ जनता के विरोध प्रदर्शनों के बीच विपक्षी नेता खुआन गोइदो ने बुधवार को स्वयं को कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गोइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे दी है। वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ सभी राजनयिक संबंधों को समाप्त करने का एलान किया है।  

विज्ञापन
बता दें कि निकोलस मादुरो ने इसी महीने के प्रारंभ में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। ह उनका दूसरा कार्यकाल था। उन पर चुनाव में वोटों की गड़बड़ी करने का आरोप लगा था। बीते लंबे समय से वेनेजुएला आर्थिक संकट से जूझ रहा है। महंगाई और दवाईयों की कमी के चलते बड़ी संख्या में यहां से पलायन भी हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष गोइदो ने जनता से अपील की थी कि वह सरकार के खिलाफ अवज्ञा आंदोलन शुरू करें। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन शुरू होने के बाद एक ही रात में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

इसके बाद ट्रंप ने एट ट्वीट कर कहा कि मादुरो की नाजायज सरकार के चलते वेनेजुएला की जनता लंबे समय से मुश्किलों का सामना कर रही है। मैं आज नेशनल असेंबली के अध्यक्ष खुआन गोइदो को देश का अंतरिम राष्टपति स्वीकार करता हूं।  अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पियो ने कहा, 'अमेरिका मादुरो शासन को वेनेजुएला सरकार के रूप में स्वीकार नहीं करता है। इसके साथ ही अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो द्वारा अमेरिका से राजनयिक संबंधों को खत्म करने के निर्णय की भी परवाह नहीं करता है।'



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed