वेनेजुएला : विपक्षी नेता गोइदो को ट्रंप का समर्थन, मादुरो ने खत्म किए अमेरिका से संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला के राजनीतिक हालात भी लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ जनता के विरोध प्रदर्शनों के बीच विपक्षी नेता खुआन गोइदो ने बुधवार को स्वयं को कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गोइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे दी है। वहीं, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ सभी राजनयिक संबंधों को समाप्त करने का एलान किया है।
बता दें कि निकोलस मादुरो ने इसी महीने के प्रारंभ में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। ह उनका दूसरा कार्यकाल था। उन पर चुनाव में वोटों की गड़बड़ी करने का आरोप लगा था। बीते लंबे समय से वेनेजुएला आर्थिक संकट से जूझ रहा है। महंगाई और दवाईयों की कमी के चलते बड़ी संख्या में यहां से पलायन भी हुए हैं।AFP: Venezuela President Nicolás Maduro says he's breaking off diplomatic ties with US. (file pic) pic.twitter.com/VDk29GsB2F
— ANI (@ANI) January 23, 2019विज्ञापन
वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष गोइदो ने जनता से अपील की थी कि वह सरकार के खिलाफ अवज्ञा आंदोलन शुरू करें। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन शुरू होने के बाद एक ही रात में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
इसके बाद ट्रंप ने एट ट्वीट कर कहा कि मादुरो की नाजायज सरकार के चलते वेनेजुएला की जनता लंबे समय से मुश्किलों का सामना कर रही है। मैं आज नेशनल असेंबली के अध्यक्ष खुआन गोइदो को देश का अंतरिम राष्टपति स्वीकार करता हूं।
अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पियो ने कहा, 'अमेरिका मादुरो शासन को वेनेजुएला सरकार के रूप में स्वीकार नहीं करता है। इसके साथ ही अमेरिका पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो द्वारा अमेरिका से राजनयिक संबंधों को खत्म करने के निर्णय की भी परवाह नहीं करता है।'The citizens of Venezuela have suffered for too long at the hands of the illegitimate Maduro regime. Today, I have officially recognized the President of the Venezuelan National Assembly, Juan Guaido, as the Interim President of Venezuela. https://t.co/WItWPiG9jK
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 23, 2019
US Secretary of State Mike Pompeo: The United States doesn't recognize Maduro regime as the govt of Venezuela. US does not consider former president Nicolas Maduro to have the legal authority to break diplomatic relations with the US or to declare our diplomats persona non grata. pic.twitter.com/2Lisdz2lLC
— ANI (@ANI) January 24, 2019