फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Political crisis again in Malaysia the largest party of Alliance Umno withdrew support

मलयेशिया: फिर राजनीतिक संकट, गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी ने वापस लिया समर्थन

Thu, 08 Jul 2021 03:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कुआलालंपुर
एजेंसी, कुआलालंपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Jul 2021 03:24 AM IST
सार

  • सत्ताधारी गठबंधन के सबसे बड़ी पार्टी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मुहीउद्दीन यासीन से समर्थन वापस लेने की घोषणा की।

विज्ञापन
Political crisis again in Malaysia the largest party of Alliance Umno withdrew support
उमनो के अध्यक्ष अहमद जाहिद हामिदी और प्रधानमंत्री मुहीउद्दीन यासीन - फोटो : straitstimes

विस्तार

मलेशिया में एक साल बाद दोबारा राजनीतिक संकट शुरू हो गया है। सत्ताधारी गठबंधन के सबसे बड़ी पार्टी उमनो ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री मुहीउद्दीन यासीन से समर्थन वापस लेने की घोषणा की। उमनो के अध्यक्ष अहमद जाहिद हामिदी  ने यासीन से तत्काल नए नेता के लिए रास्ता साफ करने की अपील की है।

विज्ञापन


इस राजनीतिक बमबारी के चलते पिछले साल मार्च में सत्ता हासिल करने वाले यासीन के पद नहीं छोड़ने पर सरकार गिरने का संकट खड़ा हो गया है, जिसके चलते मलयेशिया को तीन साल में दूसरी बार आम चुनाव का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


यासीन ने 2018 के आम चुनाव में जीत हासिल करने वाली सुधारवादी सरकार के गिरने पर पिछले साल सत्ता संभाली थी। उनकी बेरास्तू पार्टी ने यूनाइटेड मलायाज नेशनल ऑर्गनाइजेशन (उमनो) का दामन थाम लिया था, जो 2018 में चुनाव हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भी कई दलों को साथ जोड़कर सरकार गठन किया गया था, लेकिन इस गठबंधन के पास आवश्यक बहुमत के सामने मामूली बढ़त ही मौजूद थी। उमनो के अध्यक्ष अहमद जाहिद हामिदी ने बृहस्पतिवार को यासीन की सरकार न पर कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यासीन की डावांडोल राजनीति के चलते आर्थिक संकट गहराने का भी आरोप लगाया और उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा ताकि किसी अन्य को महामारी के बाद आम चुनाव कराने तक के लिए अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सके।


हालांकि उमनो का यह निर्णय इस कारण हैरान करने वाला है, क्योंकि समर्थन वापस लेने की घोषणा से कुछ घंटे पहले ही यासीन ने इस पार्टी के एक सांसद को अपना उपप्रधानमंत्री घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed