फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Polish Indologist Krzysztof Ivanek says Indian languages knowledge necessary to understand Indian politics

Poland: 'भारत की राजनीति समझने के लिए भारतीय भाषाओं का ज्ञान जरूरी', इंडोलॉजिस्ट इवानेक बोले- अंग्रेजी नाकाफी

Wed, 21 Aug 2024 02:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ (पोलैंड)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसॉ (पोलैंड) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 02:08 AM IST
सार

पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा को लेकर इवानेक ने कहा, 'यात्रा के आर्थिक और राजनीतिक दो पहलू हैं। पीएम मोदी पश्चिम के साथ-साथ रूस के साथ भी अच्छे संबंध होने का संतुलन दिखाना चाहते हैं। आर्थिक मोर्चे पर जब पीएम मोदी पोलैंड के प्रतिनिधियों से मिलेंगे, तो वे आर्थिक नीतियों पर चर्चा करेंगे।'

विज्ञापन
Polish Indologist Krzysztof Ivanek says Indian languages knowledge necessary to understand Indian politics
पोलिश इंडोलॉजिस्ट क्रिजिस्तोफ इवानेक - फोटो : एएनआई

विस्तार

पोलिश इंडोलॉजिस्ट क्रिजिस्तोफ इवानेक ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी की पोलैंड यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, भारत की राजनीति को समझने के लिए भारतीय भाषाओं का ज्ञान जरूरी है। उन्होंने कहा, भारत की विविधता ज्ञान की खोज में विनम्र होना सिखाती है। 

विज्ञापन


इवानेक ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत की राजनीति को समझने के लिए भारतीय भाषाओं के बारे में जानना जरूरी है। सिर्फ अंग्रेजी जानना काफी नहीं है। मेरे ख्याल से भारत की विविधता भारत का एक बहुत बड़ा पहलू है। मैं 20 साल से इंडोलॉजी की पढ़ाई कर रहा हूं, लेकिन अब भी मुझए कुछ नया मिलता है। भारत की विविधता और कई भाषाओं की वजह से ही हमें विनम्रता की शिक्षा मिलती है।'
विज्ञापन


पीएम मोदी की पोलैंड यात्रा को लेकर इवानेक ने कहा, 'यात्रा के आर्थिक और राजनीतिक दो पहलू हैं। पीएम मोदी पश्चिम के साथ-साथ रूस के साथ भी अच्छे संबंध होने का संतुलन दिखाना चाहते हैं। आर्थिक मोर्चे पर जब पीएम मोदी पोलैंड के प्रतिनिधियों से मिलेंगे, तो वे आर्थिक नीतियों पर चर्चा करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन




इंडोलॉजिस्ट इवानेक ने आगे कहा, 'हालांकि, पीएम मोदी की यात्रा सीधे तौर पर इंडोलॉजी से जुड़ी नहीं है, लेकिन भारत और पोलैंड के समृद्ध ऐतिहासिक संबंध इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होंगे।'

इस दौरान इंडोलॉजिस्ट ने द्वितीय विश्व युद्ध की घटना को याद किया, जिसमें एक भारतीय राजा ने 1000 से अधिक पोलिश महिलाओं और बच्चों को शरण दी थी। कहा, 'मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी इस घटना को याद करने वाले स्मारकों का दौरा करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, आजकर भारत और यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौतों और वार्ताओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि वे उन नीतियों के बारे में भी चर्चा करेंगे, जिनके प्रति भारत और पोलैंड तथा समग्र रूप से यूरोपीय संघ विचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed