फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Policeman accused of misconduct in Britain for imitating woman's Indian accent; Had resigned before decision

Britain: महिला के भारतीय लहजे की नकल पर पुलिसकर्मी कदाचार का दोषी; फैसले से पहले ही दे दिया था इस्तीफा

Tue, 28 Nov 2023 05:07 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 Nov 2023 05:07 AM IST
सार

पैनल अध्यक्ष कैथरीन वुड ने कहा कि महिला के साथ उसकी जाति के कारण भेदभाव किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस के भीतर नस्लवाद और इस्लामोफोबिया राष्ट्रीय चिंता के मुद्दे हैं।

विज्ञापन
Policeman accused of misconduct in Britain for imitating woman's Indian accent; Had resigned before decision
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी इंग्लैंड के पुलिसकर्मी पैट्रिक हैरिसन को अनुशासनात्मक न्यायाधिकरण ने घोर कदाचार का दोषी पाया है। उसने एक महिला ‘एसए’ के भारतीय लहजे की नकल की थी। उसने नवंबर 2022 में घृणा अपराध की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस कॉल सेंटर को फोन किया था। हैरिसन ने कदाचार पैनल के फैसले से पहले इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


पैनल ने कहा कि यदि वह इस्तीफा न देता तो उसे बर्खास्त कर देते। पैनल ने कहा कि महिला से फोन वार्ता के बाद हैरिसन ने महिला के इस्तेमाल किए गए कुछ वाक्यांशों की नकल की। महिला ने इन टिप्पणियों को सुना व इस्लामोफोबिया निगरानी समूह (टेल मामा) को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


महिला की जाति के चलते भेदभाव किया
पैनल अध्यक्ष कैथरीन वुड ने कहा कि महिला के साथ उसकी जाति के कारण भेदभाव किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस के भीतर नस्लवाद और इस्लामोफोबिया राष्ट्रीय चिंता के मुद्दे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed