फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Police rescue 115 Rohingya refugees from Bangladesh to Malaysia

बांग्लादेश पुलिस ने मलेशिया ले जाए जा रहे 115 रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजा

Sat, 06 Apr 2019 10:14 AM IST
आसिम खान भाषा, ढाका
भाषा, ढाका Published by: आसिम खान Updated Sat, 06 Apr 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Police rescue 115 Rohingya refugees from Bangladesh to Malaysia
प्रतीकात्मक तस्वीर

बांग्लादेश पुलिस ने मछली पकड़ने की नौकाओं के जरिए मलेशिया ले जाए जा रहे 115 रोहिंग्या शरणार्थियों को रोक दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस दौरान कोई संदिग्ध तस्कर हिरासत में नहीं लिया गया। म्यामां और बांग्लादेश की सीमा के निकट कुतुपालोंग शिविर के रोहिंग्या समूह की नौकाएं बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही थीं लेकिन उन्हें बीच में ही रोक लिया गया। 

विज्ञापन


बांग्लादेशी पुलिस अधिकारी अनवर हुसैन ने कहा, ‘हमने 50 पुरुषों, 39 महिलाओं और 26 बच्चों को बचाया। हम किसी तस्कर को नहीं पकड़ सके।’ अधिकारी ने बताया कि मलेशिया जाने की कोशिश कर रहे इन लोगों को उनके शिविर वापस ले जाया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed