फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Police in the US are still investigating the deaths of a wealthy Indian-origin family in Massachusetts

US: भारतवंशी परिवार की मौत के मामले में पांच दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस, आलीशान बंगले में मृत मिले थे तीन लोग

Mon, 01 Jan 2024 12:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 Jan 2024 12:42 PM IST
सार

नॉरफॉक डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (डीए) माइकल मॉरिससी ने बताया था कि 57 साल के राकेश कमल, उनकी 54 साल की पत्नी टीना और 18 वर्षीय बेटी एरियाना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने डोवर स्थित घर में मरे मिले थे।

विज्ञापन
Police in the US are still investigating the deaths of a wealthy Indian-origin family in Massachusetts
बंगले में मृत मिला था भारतवंशी जोड़ा और उनकी बेटी - फोटो : सोशल मीडिया मैसाच्युसेट्स

विस्तार

अमेरिका के मैसाच्युसेट्स में भारतीय मूल के एक अमीर परिवार के तीन सदस्यों के मृत पाए जाने की घटना में अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बताया जा रहा है कि मौत के मामले में जांच चल रही है। बता दें, एक दंपति और उनकी बेटी अपने 50 लाख डॉलर के बगले में मृत पाए गए थे। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस को शक है कि यह मामला घरेलू हिंसा का हो सकता है। 
विज्ञापन


ये था अमीर परिवार
नॉरफॉक डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (डीए) माइकल मॉरिससी ने बताया था कि 57 साल के राकेश कमल, उनकी 54 साल की पत्नी टीना और 18 वर्षीय बेटी एरियाना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने डोवर स्थित घर में मरे मिले। टीना और उनके पति रिक नाम की कंपनी चलाते थे। इससे पहले वे एडुनोवा नामक एक निष्क्रिय शिक्षा प्रणाली कंपनी चलाते थे।
विज्ञापन

 
घरेलू हिंसा का लग रहा मामला
जिला अटॉर्नी ने इस घटना को प्राथमिक दृष्टि से घरेलू हिंसा बताया था। उन्होंने कहा था कि कमल के शव के पास से एक बंदूक मिली है। हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया था कि तीनों को गोली मारी गई है या नहीं। मॉरिससी ने कहा था कि वह जांच रिपोर्ट सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही यह सच आएगा कि यह हत्या का या आत्महत्या का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी जांच जारी
अब रिपोर्ट में कहा गया है कि चिकित्सा परीक्षक कार्यालय अभी भी मौतों के कारण और तरीके की जांच कर रहा है।

दो-दिन से नहीं देखा था किसी ने
अटॉर्नी माइकल ने बताया था कि घटना का उस वक्त पता चला एक रिश्तेदार ने परिवार की जानकारी लेने की सोचा। दो-तीन से परिवार के सदस्यों को किसी ने नहीं देखा था और न ही किसी की बात हुई थी। इसके बार एक रिश्तेदार कमल के घर पहुंचे तो पता चला की तीनों नहीं रहे। घटना की जांच कर रहे मॉरिससी ने बताया था कि फिलहाल इस परिवार का आपसी किसी झगड़े का या कोई और मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि न कोई पहले की पुलिस रिपोर्ट है और न ही कोई और बात सामने आई है, जिससे पता चले कि दंपति ने हत्या क्यों की।

बहुत अमीर था परिवार
एक रिपोर्ट के अनुसार, कमल परिवार बहुत अमीर था। वह जिस आलीशान हवेली में रह रहा था उसकी कीमत लगभग 54.5 लाख डॉलर है। बताया जा रहा है कि इस हवेली को परिवार ने एक साल पहले मैसाच्युसेट्स स्थित विल्सनडेल एसोसिएट्स एलएलसी को 30 लाख डॉलर में बेच दिया था। दंपति ने 2019 में 40 लाख डॉलर में 19,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी थी, जिसमें 11 बेडरूम हैं।

दिवालिया घोषित होने का एप्लिकेशन रद्द हुआ
कमल परिवार में साल 2022 से आर्थिक संकट चल रहा था। सितंबर 2022 में परिवार ने दिवालिया घोषित किए जाने के लिए अप्लाई किया था। हालांकि इस साल अक्टूबर में सही फॉर्म और दस्तावेजों की कमी की वजह से उनका आवेदन रद्द हो गया था।

कमल परिवार के घर में करीब 11 कमरे हैं और ये डोवर शहर की एक प्राइवेट रोड पर बना है। टीना ने 2016 में अपनी एक कंपनी खोली थी, जो 2021 में बंद हो गई। ये कंपनी स्टूडेंट्स को अपने ग्रेड्स बेहतर करने में मदद करती थी।



सबसे महंगे स्कूल में पढ़ती थी
उनकी बेटी एरियाना ने भी मैसाचुसेट्स के सबसे महंगे स्कूलों में से एक मिल्टन एकेडमी से पढ़ाई की थी। उसने वरमॉन्ट के मिडिलबरी कॉलेज में न्यूरोसाइंस की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed