फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Police again stabbed neck with knee  in America protests

अमेरिका: पुलिस ने फिर दबाई घुटने से गर्दन, वीडियो सामने आने के बाद सड़कों पर उतरे लोग

Wed, 15 Jul 2020 02:57 AM IST
अवधेश कुमार न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, एलेनटाउन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, एलेनटाउन Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
Police again stabbed neck with knee  in America protests
अमेरिका में प्रदर्शन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI
हाल ही में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की गर्दन पर पुलिस अधिकारी ने घुटने रखकर उसकी हत्या करने पर पूरी दुनिया में मचे बवाल के बाद पेनसिल्वेनिया में एक और ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। यहां एक अस्पताल के बाहर पुलिस अधिकारी द्वारा एक शख्स की गर्दन पर घुटना रखकर उसे नियंत्रित करने की कोशिश करने का वीडियो सामने आते ही शहर में प्रदर्शन शुरू हुए और लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बर्बरता पर गुस्सा जाहिर करते हुए इस मामले में जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की। एलेनटाउन की पुलिस ने इस संबंध में एक लंबा वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि एक अधिकारी किसी व्यक्ति को काबू करने के लिए अपना घुटना उसके सिर और गर्दन पर दो बार रख रहा है। यह घटना अस्पताल के आपात प्रवेश द्वार से कुछ कदम की दूरी पर हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ‘व्यक्ति किसी मेडिकल या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहा था या फिर वह मादक पदार्थ और शराब के नशे में था।’ प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस अधिकारी ने व्यक्ति को काबू करने के लिए उसके सिर और गर्दन पर घुटना रखकर पुलिस की ऐसा नहीं करने की नीति का उल्लंघन किया है। यहां सैंकड़ों लोगों ने मार्च निकालकर अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की आंतरिक जांच

अधिकारों की पैरोकारी करने वाले एक समूह ‘मेक द रोड पेनसिल्वेनिया’ के मेगन लरेना ने कहा, ‘इन पुलिस अधिकारियों को उसे काबू में नहीं करना चाहिए था बल्कि उसे मदद की जरूरत थी।’ इस संबंध में पुलिस ने आंतरिक जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed