फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Poland to seek equivalent of Over USD one trillion from Germany for the Nazis World War II invasion occupation

Nazis World War II: जर्मनी से मुआवजे की मांग करेगा पोलैंड, द्वितीय विश्व युद्ध में हुए नुकसान का मामला

Thu, 01 Sep 2022 06:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वारसा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 01 Sep 2022 06:21 PM IST
सार

दूसरा विश्व युद्ध एक सितंबर 1939 को शुरू हुआ था। नाजी जर्मनी ने पोलैंड पर हमला किया था। जर्मनी ने पोलैंड को पांच साल से अधिक समय तक अपने कब्जे में रखा था।

विज्ञापन
Poland to seek equivalent of Over USD one trillion from Germany for the Nazis World War II invasion occupation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

पोलैंड जर्मनी से 1300 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि की मांग करेगा। यह राशि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के हमले और कब्जे के बाद हुए नुकसान के मद्देनजर मांगा जाएगा। पोलैंड के शीर्ष नेता ने गुरुवार को कहा कि सरकार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के हमले और उनके देश पर कब्जे के लिए जर्मनी से मुआवजे मांगेगी।

विज्ञापन


पोलैंड के सत्तारूढ़ दल के नेता जेरोस्लाव काजिंस्की ने कहा कि ऐसा करना पोलैंड का फर्ज है। हमें ऐसा ही करना होगा। वे नाजी जर्मन के कब्जे से देश को हुए नुकसान के संबंध में लंबे समय से प्रतीक्षित रिपोर्ट जारी किए जाने से पहले बोल रहे थे।
विज्ञापन


पोलैंड की दक्षिणपंथी सरकार का कहना है कि उनका देश दूसरे विश्व युद्ध का पहला शिकार था। उसे पड़ोसी देश जर्मनी की ओर से पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया गया। अब जर्मनी यूरोपीय संघ के प्रमुख भागीदारों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दूसरा विश्व युद्ध एक सितंबर 1939 को शुरू हुआ था। नाजी जर्मनी ने पोलैंड पर हमला किया था। जर्मनी ने पोलैंड को पांच साल से अधिक समय तक अपने कब्जे में रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed