{"_id":"5c880e76bdec22144a271ecf","slug":"pok-people-suffer-due-to-illegal-occupation-of-pakistan-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के अवैध कब्जे के कारण पीओके के लोग मुसीबत में : भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के अवैध कब्जे के कारण पीओके के लोग मुसीबत में : भारत
Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने एक बार फिर विश्व समुदाय को अवगत कराया कि भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर के एक हिस्से (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे के कारण वहां के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें वहां की सेना का अत्याचार सहना पड़ रहा है और मूल अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है, जिसका तत्काल समाधान निकालना जरूरी है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव मिनी कुमम ने संयुक्त राष्ट्र में पीओके के अलावा पाकिस्तान के बलूचिस्तान, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की बैठक में पाकिस्तान के बयान का जवाब देने के अधिकार के तहत कुमम ने कहा कि पाकिस्तान द्वेषपूर्ण दुष्प्रचार का सहारा लेकर विश्व संगठन का दस्तूरी दुरुपयोग कर रहा है।
विज्ञापन