फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PNS Tughril: China delivers largest, most advanced warship to Pakistan

PNS Tughril: पाकिस्तानी नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा, चीन ने दिया विध्वंसक युद्धपोत

Tue, 09 Nov 2021 01:11 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Nov 2021 01:11 PM IST
सार

PNS Tughril: युद्धपोत एक्स्टेंसिव सर्विलांस में दक्ष है। यह कॉम्बैट मैनेजमेंट के साथ सेल्फ डिफेंस क्षमता और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस है।

विज्ञापन
PNS Tughril: China delivers largest, most advanced warship to Pakistan
पीएनएस तुघरिल - फोटो : Pakistan Navy

विस्तार

भारत से दुश्मनी रखने वाला चीन पाकिस्तान का खूब मदद कर रहा है। इस बीच चीन ने पाकिस्तान को एक विध्वंसक युद्धपोत दिया है। चीनी सरकारी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है। ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट मुताबिक, शंघाई में एक कमीशन समारोह में चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसएससी) द्वारा डिजाइन किए गए वॉरशिप को पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा गया है। सीएसएससी ने कहा कि वॉरशिप चीन द्वारा अब तक निर्यात किया गया सबसे बड़ा और सबसे एडवांस वॉरशिप है। चीन के इस वॉरशिप से पाकिस्तान की नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा। 

विज्ञापन


इससे पाकिस्तान की नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा। चीनी सरकारी मीडिया ने बताया है कि बीजिंग ने पाकिस्तान को सबसे नया और एडवांस्ड वॉरशिप दिया है। ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट मुताबिक चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसएससी) द्वारा डिजाइन किए गए और बनाए गए वॉरशिप को शंघाई में एक कमीशन समारोह में पाकिस्तानी नौसेना को सौंपा गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने युद्धपोत का नाम पीएनएस तुघरिल रखा
पाकिस्तानी बयान में कहा गया है कि टाइप 054A/P वॉरशिप किसी भी हालात में युद्ध अभियानों को अंजाम दे सकता है। पाकिस्तानी नौसेना ने इस टाइप 054A/P युद्धपोत को पीएनएस तुगरिल का नाम दिया है। नौसेना ने कहा है कि तुगरिल चार तरह के 054 वॉरशिप का पहला भाग है, जिसका निर्माण पाकिस्तानी नौसेना के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्धपोत की खासियत
रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्धपोत एक्स्टेंसिव सर्विलांस में दक्ष है। वॉरशिप का सतह से सतह के साथ ही सतह से हवा और पानी में जबरदस्त मारक क्षमता है। यह कॉम्बैट मैनेजमेंट के साथ सेल्फ डिफेंस क्षमता और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस है। वहीं, पीपल्स लिबरेशन आर्मी के नेवल रिसर्च एकेडमी के एक सीनियर रिसर्चर झांग जुंशे ने बताया है कि पुराने चीनी युद्धपोतों की तुलना में यह नई वॉरशिप बेहतर वायु रक्षा क्षमता प्रदान करती है क्योंकि इसकी रडार प्रणाली बेहतर है और यह लंबी दूरी की मिसाइलों की से लैस है। 


पहला वॉरशिप अगस्त 2020 में तैयार हुआ
बता दें कि टाइप 054 वॉरशिप के लिए दोनों देशों ने 2017 में हस्ताक्षर किए थे। इसी के तहत पहला वॉरशिप अगस्त 2020 में तैयार हुआ था, जिसकी अब टेस्टिंग की गई है। चीनी नौसेना ने समुद्र में कम से कम 30 टाइप 054 वॉरशिप तैनात किए हुए हैं। बता दें कि 2021 की शुरुआत में चीनी सरकारी मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम अमजद खान नियाजी ने चीन से युद्धपोत खरीद की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed