फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PNB SCAM : Dominican court to hear fugitive businessman Mehul Choksi s deportation row plea today CBI ED

PNB SCAM : भारत को मिलेगी कस्टडी या एंटीगुआ भेजा जाएगा मेहुल चोकसी? अदालत आज करेगी फैसला

Wed, 02 Jun 2021 08:47 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोसो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोसो Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 02 Jun 2021 08:47 AM IST
सार

कैरेबियाई देश डोमिनिका में पकड़ा गया भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण मामले पर स्थानीय अदालत आज सुनवाई करेगी। सुनवाई भारतीय समयानुसार शाम 6.30 से 7 बजे के करीब होगी।
 

विज्ञापन
PNB SCAM : Dominican court to hear fugitive businessman Mehul Choksi s  deportation row plea today CBI ED
मेहुल चौकसी - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी और भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस एंटीगुआ भेजा जाएगा या फिर भारतीय एजेंसियों को कस्टडी दी जाएगी, इस पर डोमिनिका की अदालत आज यानी बुधवार को फैसला करेगी। पिछले हफ्ते मेहुल चोकसी एंटीगुआ से क्यूबा भागते वक्त डोमिनिका में पकड़ा गया। मेहुल चोकसी के पास एंटीगुआ की नागरिकता है। वहीं चोकसी को वापस लाने के लिए सीबीआई और ईडी की टीम डोमिनिका पहुंच गई है। 

विज्ञापन


डोमिनिका की अदालत में पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण मामले में  भारतीय समयानुसार आज शाम से 6.30 से 7 बजे के बीच सुनवाई होगी। इस दौरान अदालत फैसला करेगी कि चोकसी को वापस एंटीगुआ भेजा जाएगा या भारत को उसकी कस्टडी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व सीबीआई निदेशक एपी सिंह ने बताया कि इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के अनुसार, डोमिनिका से मेहुल चोकसी को किसी भी समय प्रत्यर्पण किया जा सकता है क्योंकि उसके पास वहां कोई कानूनी अधिकार नहीं है। लेकिन अगर डोमिनिका की अदालत ने पाया कि चोकसी का अपहरण हुआ था, तो उसे वापस एंटीगुआ भेज दिया जाएगा, जहां का वो फिलहाल नागरिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउने ने कहा है कि कानून के अनुसार जांच के अधीन होने के बजाय, उसने (मेहुल चोकसी) अपनी नागरिकता रद्द करने पर रोक लगाने के लिए अदालतों का इस्तेमाल किया उन्होंने कहा कि मेरा प्रशासन इस अनुरोध पर कायम है कि चोकसी को सीधे भारत प्रत्यर्पित करना चाहिए जहां वह अभी भी नागरिक है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 2019 के एक पत्र में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री कार्यालय ने चोकसी को एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता से वंचित कर दिया था। 

बता दें कि भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी 23 मई की शाम को एंटीगुआ स्थित अपने घर से गायब हो गया था। उसके बाद उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। हालांकि, उसके पहचान के एक शख्स ने दावा किया था कि वो क्यूबा भाग गया है। मेहुल चोकसी एंटीगुआ का नागरिक है और वो पानी के रास्ते भागने की फिराक में था, लेकिन जैसे ही वो डोमिनिका पहुंचा, उसे अधिकारियों ने पकड़ लिया।


एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउने ने रविवार को डोमिनिका की कोर्ट से चोकसी को सीधे भारत भेजने का आग्रह किया था। उन्होंने यह भी आशंका जताई थी कि डोमिनिका में मेहुल गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया। वहीं पीएनबी घोटाले का आरोपी चोकसी के वकीलों ने डोमिनिका की कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका डाली थी। 28 मई को डोमिनिका की अदालत ने चोकसी की याचिका का स्वीकार करते हुए सुनवाई पूरी होने तक उसे देश में ही रखने का आदेश दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed