{"_id":"5f5437158ebc3e439f38c669","slug":"pmln-announced-after-become-healthy-nawaz-sharif-will-return-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी पार्टी ने पीएमएल-एन ने कहा, नवाज शरीफ स्वस्थ होने पर ही लौटेंगे पाकिस्तान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विपक्षी पार्टी ने पीएमएल-एन ने कहा, नवाज शरीफ स्वस्थ होने पर ही लौटेंगे पाकिस्तान
Sun, 06 Sep 2020 06:40 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पूरी तरह से स्वस्थ होने पर ही स्वदेश लौटने की घोषणा की।
विज्ञापन
पार्टी के नेताओं ने अपनी इस घोषणा के जरिये शरीफ के खिलाफ चल रहे मामले में पेश होने की 10 सितंबर की न्यायिक समय सीमा के अंदर नहीं लौटने के संकेत दिए।
शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में मुकदमे की सुनवाई चल रही है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इस सप्ताह के शुरू में शरीफ को उनके समक्ष 10 सितंबर तक पेश होने का निर्देश दिया था। पेश नहीं होने पर उन्हें फरार रहने को लेकर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। शरीफ, लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को बताया कि कुछ हफ्तों में लंदन में उनकी हार्ट सर्जरी होने वाली है। शरीफ पाकिस्तान वापस आना चाहते हैं लेकिन उनके परिवार के सदस्य और पार्टी के नेता इसके खिलाफ हैं। शरीफ के छोटे भाई शाहबाज ने बताया कि लंदन में डॉक्टर के द्वारा नवाज को लौटने की इजाजत मिलने के बाद ही वह आ पाएंगे।
विज्ञापन