{"_id":"6325b7cf18ea047e03249a46","slug":"pm-shehbaz-sharif-will-appoint-new-pakistan-army-chief-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: नवंबर में पीएम शरीफ करेंगे नए सेना प्रमुख की नियुक्ति, रक्षा मंत्री आसिफ ने साधा इमरान खान पर निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: नवंबर में पीएम शरीफ करेंगे नए सेना प्रमुख की नियुक्ति, रक्षा मंत्री आसिफ ने साधा इमरान खान पर निशाना
Sat, 17 Sep 2022 05:36 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 17 Sep 2022 05:36 PM IST
सार
रक्षा मंत्री आसिफ ने मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस राजनीतिक जिम्मेदारी को चार बार निभाया है और पीएम शहबाज नवंबर में ऐसा ही करेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नवंबर में तय समय पर एक नए सेना प्रमुख की नियुक्ति करेंगे। इसकी जानकारी पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को दी। इस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख जावेद बाजवा हैं जो 61 साल के हैं और वह 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
विज्ञापन
इमरान खान निजी फायदे के लिए विवाद खड़ा कर रहे
इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सवाल उठाया था कि नई सरकार के चुने जाने के बाद अगले सेनाध्यक्ष की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान में सेना प्रमुख की नियुक्ति से संबंधित नीति बिल्कुल स्पष्ट है, लेकिन खान इसे विवादास्पद बनाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान निजी फायदे के लिए विवाद खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
सेना प्रमुख की वफादारी पर किसी को कोई संदेह नहीं
आसिफ ने मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस राजनीतिक जिम्मेदारी को चार बार निभाया है और पीएम शहबाज नवंबर में ऐसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सेना प्रमुख की नियुक्ति को विवादास्पद बनाना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि संविधान और संस्थानों के लिए सेना प्रमुख की वफादारी पर किसी को कोई संदेह नहीं है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान इमरान खान अपने निजी फायदे के लिए पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। राजनीति अलग है लेकिन संस्थानों को विवादास्पद नहीं बनाया जाना चाहिए। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ अलग-अलग लोगों के हालिया बयानों के बारे में बोलते हुए आसिफ ने चेतावनी दी कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भारत को लेकर कह दी बड़ी बात
एक स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नए सेना प्रमुख की नियुक्ति को विवादास्पद बनाने की कोशिशों को रोकने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पर विवाद बढ़ने से भारत का हौसला बढ़ेगा।
बाजवा छह साल तक पाकिस्तानी सेना के शीर्ष पद पर रहे हैं। उन्हें शुरुआत में 2016 में नियुक्त किया गया था, लेकिन तीन साल के कार्यकाल के बाद, 2019 में खान की तत्कालीन सरकार ने उनकी सेवा को और तीन साल के लिए बढ़ा दिया। सेना प्रमुख की नियुक्ति प्रधानमंत्री का एकमात्र विशेषाधिकार है।
इमरान खान ने कहा था सरकार निष्पक्ष चुनाव से डरती है
फैसलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इमरान खान ने आरोप लगाया था कि सरकार निष्पक्ष चुनाव से डरती है और नवंबर के अंत तक नए सेना प्रमुख की नियुक्ति तक चुनाव में देरी कर रही है। आगे कहा कि आसिफ अली जरदारी और नवाज शरीफ अपने पसंदीदा को अगले सेना प्रमुख के रूप में लाना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने जनता का पैसा चुराया है। उन्हें डर है कि जब देशभक्त सेना प्रमुख आएंगे, तो वह उनसे उनकी लूट के बारे में पूछेंगे।