फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Shahbaz Sharif again raised Kashmir issue, said- continue to provide political, moral, diplomatic support

Pakistan: पीएम शहबाज शरीफ ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन देना जारी रखेंगे

Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: बशु जैन Updated Wed, 22 Jan 2025 11:14 PM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को तब तक राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन देना जारी रखेगा जब तक वे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार आत्मनिर्णय का अधिकार हासिल नहीं कर लेते।
 

विज्ञापन
PM Shahbaz Sharif again raised Kashmir issue, said- continue to provide political, moral, diplomatic support
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ओआरएफ

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते से पूरी दुनिया वाकिफ है। वहीं कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान हमेशा से ही कश्मीरी लोगों के लिए अपना झूठा प्यार दिखाता रहता है। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को तब तक राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन देना जारी रखेगा जब तक वे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार आत्मनिर्णय का अधिकार हासिल नहीं कर लेते।

विज्ञापन


पाक अधिकृत कश्मीर में डेनिश स्कूल की आधारशिला रखने के दौरान कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को तब तक राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन देना जारी रखने के लिए पाकिस्तान प्रतिबद्ध है। कश्मीर के लोग जब तक वे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार आत्मनिर्णय का अधिकार हासिल नहीं कर लेते, तब तक यह जारी रहेगा। उन्होंने पीओके और पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में भी स्कूल स्थापित करने की घोषणा की।
विज्ञापन


अक्तूबर में भी दिया था बयान
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अक्तूबर में एक संदेश में कहा था कि जब भारतीय सेना श्रीनगर में उतरी थी। तब से भारत ने कश्मीरी लोगों की अपनी नियति निर्धारित करने की इच्छाओं को दबा दिया है। इसके साथ ही शरीफ ने कहा कि भारत ने बार-बार पाकिस्तान से कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश "हमेशा देश का अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत द्वारा 5 अगस्त, 2019 को संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में गिरावट आई। पाकिस्तान के बार-बार इस तरह के बेतुके बयान का भारत खंडन करता रहा है। नई दिल्ली ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं और रहेंगे। भारत ने पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे को उठाने और बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय अपने आंतरिक मामलों को सुलझाने पर ध्यान देने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed