फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Prachanda says Present coalition government in Nepal will last full five year term

Nepal: नेपाल पीएम प्रचंड बोले- मौजूदा गठबंधन सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी, भ्रष्टाचार के खिलाफ तेज होंगी जांच

Sat, 01 Jul 2023 10:23 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 01 Jul 2023 10:23 PM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच और तेज की जाएंगी, चाहे वह भूटानी शरणार्थी घोटाला हो या ललिता निवास जमीन हड़पने का मामला हो, सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
PM Prachanda says Present coalition government in Nepal will last full five year term
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : cmprachanda.com

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने शनिवार को कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार पूरे पांच साल के कार्यकाल पूरा करेगी क्योंकि यह सर्वसम्मति से बनी सरकार है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच और तेज की जाएंगी, चाहे वह भूटानी शरणार्थी घोटाला हो या ललिता निवास जमीन हड़पने का मामला हो, सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


ओली की सरकार जाने के बाद प्रचंड पिछले साल 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, सरकार में करीब 10 गठबंधन शामिल हैं। लेकिन यह बात जगजाहिर है कि 1990 में लोकतंत्र की बहाली के बाद से हिमालयी राष्ट्र नेपाल में एक भी सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने में कामयाब नहीं हुई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की
प्रचंड ने मीडिया से बात करते हुए भारत की अपनी यात्रा को ऐतिहासिक बताया और कहा कि सीमा मुद्दे के समाधान के लिए भारतीय प्रधानमंत्री की घोषणा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी। इससे पहले, भारत के किसी भी प्रधान मंत्री ने ऐसा नहीं कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चूंकि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को हिमालय की ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं, इसलिए वे सीमाओं से संबंधित सभी मुद्दों को हल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा ध्यान लोगों की समस्याओं के समाधान पर
प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि हमने अपना पूरा ध्यान लोगों की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित किया है। साथ ही कहा कि विदेश में काम करने वाले हजारों नेपालियों को सामाजिक सुरक्षा कोष के तहत लाया गया है, जिसका दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव होगा।


नेपाल भारत के लिए एक महत्वपूर्ण देश माना जाता है क्योंकि यह पांच राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किमी से अधिक की सीमा साझा करता है। यह देश वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन के लिए भारत पर बहुत अधिक निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed