{"_id":"5ffb8afc8ebc3e33252fd4c9","slug":"pm-oli-said-that-we-will-take-kalapani-limpiyadhura-and-lipulekh-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओली के फिर बिगड़े बोल, लेकर रहेंगे कालापानी और लिपुलेख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ओली के फिर बिगड़े बोल, लेकर रहेंगे कालापानी और लिपुलेख
Mon, 11 Jan 2021 04:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:47 AM IST
विज्ञापन
Nepal PM KP Sharma Oli
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत से द्विपक्षीय रिश्तों की बहाली के प्रयासों के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर पुराना राग छेड़ माहौल बिगाड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने रविवार को कहा, भारत से हम कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख लेकर रहेंगे। हाल के दिनों में दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास के बाद पहली बार नेपाल के विदेश मंत्री 14 जनवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले ओली का यह बयान दोनों देशों के संबंधों में नई मुसीबत खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए ओली ने कहा, सुगौली संधि के मुताबिक कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपेलेख नेपाल का हिस्सा हैं। भारत से राजनयिक वार्ता के जरिये हम ये क्षेत्र हासिल करके रहेंगे। हमारे विदेश मंत्री भारत जाने वाले हैं जहां वह हमारे द्वारा प्रकाशित नए नक्शे का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन
पिछले साल नेपाल के विवादित नक्शा जारी करने पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए इसे एकतरफा कार्रवाई करार दिया था और नेपाल को आगाह किया था कि क्षेत्र पर दावा जताने की इस तरह के ‘कृत्रिम नक्शे’ को स्वीकार नहीं किया जाएगा। नेपाल की यह कार्रवाई वार्ता के जरिये सरहदी मसले सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच आपसी समझ का उल्लंघन करती है।