फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Of Albania Got Down On One Knee For Italy's PM Giorgia Meloni video

Video: जॉर्जिया मेलोनी को देख अल्बानियाई PM एडी रामा बैठे घुटनों पर और गाने लगे गाना, दिया खूबसूरत स्कार्फ

Thu, 16 Jan 2025 06:00 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 16 Jan 2025 06:00 PM IST
सार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने कुछ अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। 

विज्ञापन
PM Of Albania Got Down On One Knee For Italy's PM Giorgia Meloni video
अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए - फोटो : एक्स

विस्तार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी 48 साल की हो गईं। उनके लिए बुधवार का दिन बड़ा ही खास और हैरान करने वाला था। दरअसल, अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने कुछ अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एडी रामा मेलोनी को देखते ही उनके लिए घुटनों पर बैठ गए और स्कार्फ उपहार में दिया। इतना ही नहीं उन्होंने गाना गाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बता दें, ये दिलचस्प वाकया संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में हुआ, जहां कई देशों के राष्ट्र प्रमुख वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


अचानक घुटनों पर बैठे रामा
काफी लंबे रामा के सामने जब इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी आईं तो उन्होंने घुटनों पर बैठकर उनके लिए तांती अगुरी (हैप्पी बर्थडे) गाना गाया और फिर उन्हें उपहार में स्कार्फ दिया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से मेलोनी को स्कार्फ पहनाया, तो वहां मौजूद दूसरे नेता तालियां बजाने लगे।
विज्ञापन


क्यों खास है स्कार्फ?
यह स्कार्फ काफी खास था। रामा ने बताया कि यह हल्के वजन का स्कार्फ एक इतालवी डिजाइनर ने बनाया है, जो अब अल्बानिया में रहता है। यह गिफ्ट दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। बता दें, दोनों नेताओं के बीच अच्छे कामकाजी संबंध हैं। हालांकि, दोनों विपरीत राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े हुए हैं। मेलोनी दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली का नेतृत्व करती हैं, जबकि रामा अल्बानिया की सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह समझौता हो चुका है
पिछले साल, मेलोनी और रामा ने एक समझौता किया था, जिसके तहत इटली द्वारा समुद्र से पकड़े गए प्रवासियों को अल्बानिया के हिरासत केंद्रों में भेजने की योजना बनाई गई थी। हालांकि ये केंद्र अभी कानूनी समस्याओं के कारण बंद हैं, फिर भी यह समझौता दोनों देशों के सहयोग को दर्शाता है।

इस पर बनी सहमति
बुधवार को शिखर सम्मेलन में, इटली, अल्बानिया और संयुक्त अरब अमीरात ने एड्रियाटिक सागर में नवीकरणीय ऊर्जा के लिए समुद्र के नीचे इंटरकनेक्शन बनाने के लिए कम से कम 1 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोग दोनों देशों के बीच बढ़ते समझौते और सहयोग को दिखाता है, जो क्षेत्रीय स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed