फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi US Visit meeting with CEOs of Blackstone General Atomics Qualcomm First Solar Adobe on issues of 5G Drone Sector Digital India

पांच सीईओ के साथ मोदी की बैठक: ड्रोन्स-5जी और कूटनीतिक योजनाओं में साझेदारी पर बात, निवेश पर भी दिया जोर

Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका की पांच कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने भारत में किए गए आर्थिक, शिक्षा और सेवा क्षेत्र में किए सुधारों का जिक्र किया। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi US Visit meeting with CEOs of Blackstone General Atomics Qualcomm First Solar Adobe on issues of 5G Drone Sector Digital India
प्रधानमंत्री ने अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ अलग-अलग बैठकें की। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका में पांच कंपनियों के सीईओ के साथ अलग-अलग बैठक की। मोदी ने क्वालकॉम से लेकर एडोबी, ब्लैकस्टोन, जनरल एटॉमिक्स और फर्स्ट सोलर के शीर्ष नेतृत्व से बात की और उन्हें भारत के साथ साझेदारी के लिए आमंत्रित किया। बैठक में जिन अहम मुद्दों पर बात हुई, उनमें ड्रोन सेक्टर को बढ़ावा देने और ड्रोन नीति में बदलाव, भारत में 5जी नेटवर्क को मजबूत बनाने में मदद और नाविक (NAVIK), डिजिटल इंडिया जैसी सरकारी योजनाओं में साझेदारी शामिल रही। 
विज्ञापन

क्वालकॉम सीईओ से 5जी और डिजिटल इंडिया पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमॉन के साथ बैठक की। दोनों के बीच भारत में मौकों को लेकर चर्चा हुई। एमॉन ने भारत में 5जी और डिजिटल इंडिया जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने में रुचि दिखाई। बैठक के बाद उन्होंने कहा, "हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। हम भारत में 26 साल रहे हैं और खुशी है कि हम सब कुछ साथ कर रहे हैं। हमारे पास भारत में करीब 12 हजार कर्मचारी हैं। हमारे पास भारत में काफी मौके हैं। खासकर निर्यात के क्षेत्र में। हमने सेमीकंडक्टर पर भी बात की। हमने भारत में एक बेहतर मोबाइल इकोसिस्टम बनाने पर भी बात की।"
विज्ञापन
विज्ञापन

एडोबी सीईओ से निवेश, डिजिटल शिक्षा पर बातचीत

उधर पीएम की दूसरी बैठक एडोबी के सीईओ शांतनु नारायण से हुई। उन्होंने बैठक के लिए पहुंचते ही पीएम का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। बता दें कि शांतनु नारायण भारतीय मूल के हैं। नारायण ने मोदी के साथ बैठक के बाद कहा, "भारत को आगे बढ़ाने की उनकी दूरदृष्टि के बारे में सुनना हमेशा से बेहतरीन रहा है। जिन मुद्दों पर हमने बात की, उनमें नवाचार में निवेश शामिल था। 

उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि तकनीक ही चीजों को आगे ले जा सकती है।" नारायण ने भारत की नई शिक्षा नीति पर कहा, "हमारे लिए सबसे बड़ी संपत्ति हमारे लोग हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कुछ अच्छा होता है, तो एडोबी में वैसे भी डिजिटल शिक्षा मदद करती है। हम शिक्षा में रुचि को बढ़ावा देते हैं।"
विज्ञापन

फर्स्ट सोलर के साथ बैठक में जलवायु परिवर्तन रोकने और निवेश पर बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बैठक फर्स्ट सोलर के सीईओ मार्क विडमर के साथ की। इसमें विडमर ने भारत की पीएलआई स्कीम के इस्तेमाल के जरिए भारत में सोलर पावर उपकरण के उत्पादन की योजना साझा की। साथ ही भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन में शामिल करने पर प्रतिबद्धता जताई।  

विडमर ने मोदी के साथ बैठक के बाद कहा, "मुझे लगता है कि भारत ने जो कुछ किया है, पूरी दुनिया उससे सीख सकती है। इससे हमारे लंबी अवधि के जलवायु परिवर्तन को रोकने लक्ष्य परेशानी नहीं खड़ी करेंगे।"

विडमर ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व से उद्योग नीति और व्यापार नीति के बीच जो मजबूत संतुलन बनाया है, यह फर्स्ट सोलर जैसी कंपनियों के लिए उत्पादन का उपयुक्त मौका पैदा करता है। उनकी घरेलू क्षमता को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता और जलवायु को लेकर तय किए लंबी अवधि के लक्ष्य भारत में उत्पादन के मौके तलाश रही किसी भी कंपनी के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।"

जनरल एटॉमिक्स के सीईओ से ड्रोन तकनीक और रक्षा उत्पादों पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन में जनरल एटॉमिक्स के सीईओ विवेक लाल से भी मुलाकात की। दोनों के बीच रक्षा उत्पादन को बढ़ाने और वैश्विक सहयोग बढ़ाने को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, "पीएम ने उभरती तकनीक और भारत में क्षमता बढ़ाने पर भी बातचीत की।" लाल ने बैठक के बाद कहा, "यह एक शानदार मुलाकात रही। हमने भारत में आ रही तकनीक से लेकर नीति सुधारों पर उभरे विश्वास पर चर्चा की और निवेश के परिप्रेक्ष्य से भारत की क्षमता पर भी बात की।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने जो नीतियां और सुधार लागू किए हैं वे तारीफ के पात्र हैं। मुझे लगता है कि यह भारत में काफी रुचि पैदा करने के साथ निवेश भी लाएगा।" लाल ने आगे कहा, "कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां हमारे सहयोग पर चर्चा जारी है। मुझे लगता है कि अमेरिकी कंपनियां और अमेरिकी कंपनियों में मेरे साथी भारत को काफी भरोसेमंद गंतव्य की तरह देखते हैं।" 

ब्लैकस्टोन के चेयरमैन से निवेश और रोजगार पैदा करने पर बात

पीएम की आखिरी बैठक ब्लैकस्टोन के चेयरमैन स्टीफन श्वार्जमैन के साथ हुई। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ने कहा, "भारत ब्लैकस्टोन के निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ मार्केट रहा है। यह दुनिया का सबसे तेजी से उभरने वाला देश है। इसिए हम भारत को लेकर काफी सकारात्मक हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह बाहरी लोगों के लिए काफी दोस्ताना सरकार है। यह लोग सुधार उन्मुख और निष्पक्ष है। मैं उन्हें निवेश लाने वालों और नौकरी पैदा करने वालों के लिए अच्छा साझेदार बनने के लिए काफी उच्च स्थान देना चाहूंगा।"

मोदी से मिलने के बाद जनरल एटॉमिक्स के सीईओ विवेक लाल ने कहा, "यह एक शानदार मुलाकात रही। हमने भारत में आ रही तकनीक से लेकर नीति सुधारों पर उभरे विश्वास पर चर्चा की और निवेश के परिप्रेक्ष्य से भारत की क्षमता पर भी बात की।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने जो नीतियां और सुधार लागू किए हैं वे तारीफ के पात्र हैं। मुझे लगता है कि यह भारत में काफी रुचि पैदा करने के साथ निवेश भी लाएगा।" लाल ने आगे कहा, "कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां हमारे सहयोग पर चर्चा जारी है। मुझे लगता है कि अमेरिकी कंपनियां और अमेरिकी कंपनियों में मेरे साथी भारत को काफी भरोसेमंद गंतव्य की तरह देखते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed