फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pm narendra modi world most popular leader: Indian pm with 71 pc rating, Survey of Morning Consult Political Intelligence

सर्वे: पीएम मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता, 71 फीसदी की पसंद, बाइडन छठे नंबर पर, 13 नेताओं की सूची जारी

Fri, 21 Jan 2022 07:05 AM IST
योगेश साहू एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 21 Jan 2022 07:05 AM IST
सार

विश्व के 13 नेताओं की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का स्थान छठा है और उन्हें 43 फीसदी रेटिंग मिली है। बाइडन के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रुडो का नाम है, उन्हें भी 43 फीसदी रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
pm narendra modi world most popular leader: Indian pm with 71 pc rating, Survey of Morning Consult Political Intelligence
एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पसंदीदा नेताओं की सूची में करीब 71 फीसदी रेटिंग के साथ उनका नाम सबसे ऊपर है। 

विज्ञापन


'मार्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस' की  विश्व के 13 नेताओं की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का स्थान छठा है और उन्हें 43 फीसदी रेटिंग मिली है। बाइडन के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रुडो का नाम है, उन्हें भी 43 फीसदी रेटिंग मिली है। आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन को 41 फीसदी रेटिंग मिली है।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2021 में भी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष स्थान पाया था। यह वेबसाइट वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में सरकारी नेताओं और देश के अग्रणी नेताओं की रेटिंग पर नजर रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीनतम स्वीकृत रेटिंग 13 से 19 जनवरी 2022 के बीच जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर तय की गई है। मॉर्निंग कंसल्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रेटिंग प्रत्येक देश के वयस्क नागरिकों के सात दिन के औसत सर्वे पर आधारित होती है।  सर्वे में शामिल लोगों की संख्या हर देश के मुताबिक अलग-अलग होती है। 

मई 2020 में भी इसी वेबसाइट ने पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक रेटिंग दी थी। उस वक्त उन्हें 84 फीसदी रेटिंग दी थी, जो कि एक साल बाद ही मई 2021 में घटकर 63 फीसदी रह गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed