यूएनजीए के 74वें सत्र को संबोधित करने से पहले कई बैठकों में भाग लेंगे प्रधानमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ह्यूस्टन में ऐतिहासिक 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे। वे यहां यूएनजीए के वार्षिक सत्र को 27 सितंबर को संबोधित करेंगे। इस बीच करीब एक सप्ताह के न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान उनका कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों का कार्यक्रम है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि यूएनजीए के 74वें सत्र में देश की भागीदारी एवं पहुंच अद्भुत होगी और इसके नतीजे ठोस, वास्तविक, कार्य उन्मुख होंगे। पीएम मोदी मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन के साथ 75 से अधिक देशों के प्रमुख और विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा आयोजित जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के बाद नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल’ (ईसीओएसओसी) चैंबर में एक विशेष कार्यक्रम ‘लीडरशिप मैटर्स रिलेवेंस ऑफ गांधी इन कंटेंपरेरी वर्ल्ड’ की मेजबानी करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
विश्व कारोबारी सम्मेलन में अहम वक्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस समिट’ में अहम वक्ता होंगे। सूत्रों के अनुसार मोदी के संबोधन के बाद भारतीय नेता का प्रश्नोत्तर सत्र भी होगा। ब्लूमबर्ग एलपी और ब्लूमबर्ग फिलेन्थ्रॉपीज के संस्थापक माइकल ब्लूमबर्ग इसका संचालन करेंगे। इसमें करीब 112 राष्ट्राध्यक्ष, करीब 48 शासनाध्यक्ष और 30 से अधिक विदेश मंत्री संबोधित करेंगे।
भारत का पक्ष रखेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
संयुक्त राष्ट्र जनरल एसेंबली के 74वें सत्र में गरीबी, कुपोषण, स्वास्थ्य, जलवायु और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर वैश्विक चर्चा होगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी समस्याओं से लड़ने में भारत की कोशिशों को सबके सामने रखेंगे। कुछ दिन पहले एक प्रेस वार्ता में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने इसका संकेत दिया था।