फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi Nepal Visit for Buddha Purnima full schedule details in Hindi

PM Modi Nepal Visit: नेपाल रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी- सदियों से चले आ रहे सबंधों को और मजबूत करेंगे

Sun, 15 May 2022 04:59 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 15 May 2022 04:59 PM IST
सार

नेपाल रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि मेरी यह यात्रा दोनों देशों के सदियों से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर केंद्रित होगी।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Nepal Visit for Buddha Purnima full schedule details in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी की आधिकारिक यात्रा के लिए रविवार को नेपाल की यात्रा पर रहेंगे। पड़ोसी देश के लिए उड़ान रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बुद्ध जयंती के अवसर पर मायादेवी मंदिर में प्रार्थना करने के लिए उत्सुक हूं। मैं भगवान बुद्ध के पवित्र जन्मस्थान श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लाखों भारतीयों के नक्शेकदम पर चलने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

विज्ञापन


पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री देउबा की पिछले महीने भारत यात्रा के दौरान हमारी वार्ता के बाद दोबारा उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। हम हाइड्रोपावर, डेवलपमेंट और कनेक्टिविटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए हमारी साझा समझ को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि मायादेवी मंदिर जाने के अलावा मैं लुंबिनी मोनास्टिक जोन में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर फॉर कल्चर एंड हेरिटेज के शिलान्यास कार्यक्रम में भी हिस्सा लूंगा। इसके साथ ही वह नेपाल सरकार की ओर से बुद्ध जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ की ओर से जारी एक बयान अनुसार मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच लोगों के बीच का संपर्क हमारे घनिष्ठ संबंधों की चिरस्थायी इमारत है। मेरी यह यात्रा मेरी यात्रा का उद्देश्य इन समय-सम्मानित संबंधों का जश्न मनाना और उन्हें और गहरा करना है, जिन्हें सदियों से बढ़ावा दिया गया है और हमारे परस्पर-मिलन के लंबे इतिहास में दर्ज किया गया है। बता दें कि साल 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा होगी। 

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का एलान करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह दौरा हमारी 'पड़ोसी प्रथम' की नीति को आगे बढ़ाने में भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखती है और दोनों देशों के लोगों की साझा विरासत को रेखांकित करता है। वहीं, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देउबा, नरेंद्र मोदी और आने वाले प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में दोपहर के भोजन की मेजबानी करेंगे।

पीएम के दौरे से जुड़ी अहम बातें

  • रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और नेपाल के नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। पीएम मोदी की लुंबिनी यात्रा के दौरान पांच समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार अनिल परियर की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी देउबा के निमंत्रण पर यह दौरा कर रहे हैं। साल 2014 के बाद से मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा है। 
  • पीएम मोदी बुद्ध जयंती के अवसर पर स्थानीय समयानुसार अपराह्न 10 बजे लुम्बिनी पहुंचेंगे। वह लुम्बिनी विकास न्यास द्वारा आयोजित समारोह को भी संबोधित करेंगे। 
  • प्रधानमंत्री मोदी माया देवी के मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी करेंगे। मोदी और देउबा के बीच लुंबिनी में ही द्विपक्षीय वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed