{"_id":"63131c5aa1cfec577b2c5c82","slug":"pm-modi-writes-to-uae-prez-sheikh-mohamed-to-strengthen-strategic-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-UAE ties: विदेश मंत्री जयशंकर ने की UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात, सौंपा प्रधानमंत्री मोदी का पत्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-UAE ties: विदेश मंत्री जयशंकर ने की UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात, सौंपा प्रधानमंत्री मोदी का पत्र
Sat, 03 Sep 2022 02:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:50 PM IST
सार
यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने बताया कि पीएम मोदी का पत्र दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने और साझा हितों की पूर्ति के लिए इन्हें विकसित करने की संभावनाएं तलाशने से संबंधित है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को पत्र लिखा है। शुक्रवार को खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह पत्र यूएई के राष्ट्रपति को सौंपा। यूएई की आधिकारिक मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने इस पत्र में भारत और यूएई के बीच साझा हितों को विकसित करने की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने बताया कि पीएम मोदी का पत्र दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने और साझा हितों की पूर्ति के लिए इन्हें विकसित करने की संभावनाएं तलाशने से संबंधित है। दरअसल, विदेश मंत्री जयशंकर इस सप्ताह यूएई-भारत संयुक्त समिति के 14वें सत्र और यूएई-भारत सामरिक वार्ता के तीसरे सत्र की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात में थे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हुई बात
यूएई के राष्ट्रपति के साथ भारत के विदेश मंत्री की हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं और व्यापक रणनीतिक साझेदारी तथा को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग के महत्व पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने आपसी चिंता के कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत की। जयशंकर ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत बधाई और हार्दिक शुभकामनाओं से राष्ट्रपति को अवगत कराया। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने में उनके मार्गदर्शन को हम अत्यंत महत्व देते हैं।
विज्ञापन
72 अरब डॉलर का था द्विपक्षीय व्यापार
वित्त वर्ष 2021-22 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब 72 अरब अमेरिकी डॉलर का था। यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार और दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य है। भारत में यूएई से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ा है और वर्तमान में यह 12 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है।