फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi welcomed with Bhojpuri Chautal in Trinidad and Tobago

PM Modi: 'एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव..', कैरेबियाई धरती पर ढोल-मंजीरा और भोजपुरी चौताल देख गदगद हुए पीएम मोदी

Fri, 04 Jul 2025 09:18 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 04 Jul 2025 09:18 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों के विदेश दौरे पर हैं। इस क्रम में वे घाना की सफल यात्रा के बाद आज कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान पोर्ट ऑफ स्पेन में पीएम नरेंद्र मोदी का भोजपुरी चौताल से स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
PM Modi welcomed with Bhojpuri Chautal in Trinidad and Tobago
भोजपुरी चौताल के साथ स्वागत से वशीभूत हुए पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में आज त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने पर पीएम मोदी का झाल-तासे और ढोल मंझीरे के साथ देशी अंदाज में भोजपुरी चौताल गाकर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी इस तरह देशी अंदाज में अपना स्वागत देखकर वशीभूत हो गए। पीएम मोदी ने इसे दोनों देशों के बीच का सांस्कृतिक जुड़ाव करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया में कहीं और नहीं है। 

पीएम मोदी ने भोजपुरी में किया ट्वीट
त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी चौताल के पारंपरिक प्रदर्शन के साथ स्वागत से पीएम मोदी मंत्रमुग्ध रह गए। इस तरह के स्वागत को उन्होंने अतुलनीय बताया। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भोजपुरी में पोस्ट कर अपने भाव साझा किए हैं। पीएम मोदी ने लिखा ,'एक ऐसा सांस्कृतिक जुड़ाव जो अन्यत्र नहीं है! पोर्ट ऑफ स्पेन में भोजपुरी चौताल प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हुई। त्रिनिदाद और टोबैगो और भारत, विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों के बीच का जुड़ाव उल्लेखनीय है।'

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय ने न केवल विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है, बल्कि वे भारतीय संस्कृति से भी गहराई से जुड़े हुए हैं।  

त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानिए क्विज जीतने वाले प्रतिभागियों से भी मिले पीएम मोदी 
इस दौरान प्रधानमंत्री ने शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विंस महतो के साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी बताया, जिन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानिए क्विज जीता था। इस बारे में उन्होंने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो में भारत को जानिए (भारत को जानो) क्विज के विजेता युवाओं शंकर रामजतन, निकोलस मराज और विंस महतो से मुलाकात की। इस क्विज ने दुनिया भर में व्यापक भागीदारी उत्पन्न की है और भारत के साथ हमारे प्रवासी समुदाय के जुड़ाव को गहरा किया है। 


इसे भी पढ़ें- PM Modi With Indian Diaspora: त्रिनिदाद एंड टोबैगो में प्रवासी भारतीयों के बीच प्रधानमंत्री, कहा- हम एक परिवार
 
25 साल बाद कोई भारतीय पीएम त्रिनिदाद एंड टोबैगो की यात्रा पर
इससे पहले त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे पीएम मोदी के दौरे की अहमियत को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर और उनके अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने किया। भारत की तरफ से यह यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि 25 साल बाद कोई प्रधानमंत्री यहां आया है।

इसे भी पढ़ें- PM Modi: पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा 

 

इस कैरेबियन देश का यूपी-बिहार से खास नाता
विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस देश में कुल 13 लाख लोग रहते हैं। इनमें से 45 फीसदी लोग भारतीय मूल के हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच संबंध बहुत मजबूत और खास हैं। यहां रहने वाले 45% लोगों में से ज़्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार से आए लोग हैं। इनमें से अधिकांश लोग भोजपुरी भाषी जिलों जैसे छपरा, आरा, बलिया, सीवान, गोपालगंज, बनारस, आज़मगढ़ से आए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed