{"_id":"614d9ebf8ebc3e012555f624","slug":"pm-modi-us-visit-has-taken-gifts-from-kashi-for-world-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी: वैश्विक नेताओं के लिए काशी से चुन-चुनकर ले गए हैं उपहार, जानें कमला हैरिस को क्यों दिया उनके दादा से जुड़ी यादों वाला फ्रेम ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पीएम मोदी: वैश्विक नेताओं के लिए काशी से चुन-चुनकर ले गए हैं उपहार, जानें कमला हैरिस को क्यों दिया उनके दादा से जुड़ी यादों वाला फ्रेम
Fri, 24 Sep 2021 03:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Sep 2021 03:17 PM IST
सार
पीएम मोदी दोस्ती निभाने के लिए जाने जाते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के समय दुनिया ने यह देख भी लिया था। अब वे दुनिया के शीर्ष नेताओं के लिए उपहार लेकर गए हैं।
विज्ञापन
PM Modi with US Vice President Kamala Harris
- फोटो : @MEAIndia
विस्तार
दुश्मन देश पाकिस्तान और चीन को उन्हीं की भाषा में जवाब देने वाले पीएम मोदी का एक किरदार और भी है। दुनिया में उनकी छवि बेमिसाल दोस्ती वाली भी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हों या फिर कोई और, दुनिया ने यह देखा है कि पीएम मोदी दोस्ती निभाने में कभी नहीं चूकते।
विज्ञापन
यही वजह है कि अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर भी नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के लिए कोई न कोई उपहार ले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो उपहार पीएम मोदी लेकर गए हैं वे सभी उनके संसदीय क्षेत्र काशी की नायाब कारीगरी के नमूने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमला हैरिस को भेंट की दादा की यादें
गुरुवार को पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की मुलाकात हुई। इस दौरान कई मु्द्दों पर दोनों सहमत दिखाई दिए। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी ने उन्हें उनके दादा पीवी गोपालन की पुरानी अधिसूचनाओं से संबंधित लकड़ी के फ्रेम की कॉपी भेंट की है। सरकारी अधिकारी के तौर पर पीवी गोपालन को यह फ्रेम उनके सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया था।
बता दें, कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं और उनके पूर्वजों से जुड़ी कई यादें भारत में कैद हैं। इस दौरान उन्हें गुलाबी मानाकारी का शतरंज का सेट भी भेंट किया है। यह शतरंज का सेट काशी की हस्तशिल्प कला से जुड़ा हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया के पीएम को दिया चांदी का जहाज
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को गुलाबी मीनाकारी का चांदी का जहाज भेंट किया है। यह जहाज काशी की तरक्की को दर्शाता है। इसके अलावा जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा को चंदन की लकड़ी से बनी बुद्ध प्रतिमा भेंट की है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान को साथ लाने में बौद्ध धर्म की भूमिका बहुत अधिक रही है।