फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi to visit Singapore soon semiconductors added to ministerial roundtable agenda

Singapore: भारत-सिंगापुर के बीच हुई दूसरी गोलमेज बैठक, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयार की गई रूपरेखा

Tue, 27 Aug 2024 09:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 27 Aug 2024 09:39 AM IST
सार

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने कहा कि दोनों देशों के मंत्रियों के बीच काफी अच्छी बातचीत हुई और इस चर्चा में इस पर फोकस किया गया कि दोनों देश कैसे डिजिटल, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, कनेक्टिविटी और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Modi to visit Singapore soon semiconductors added to ministerial roundtable agenda
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

भारत और सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्रियों के बीच दूसरा गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही सिंगापुर का दौरा करेंगे। मंत्रियों की गोलमेज बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की सिंगापुर यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने कहा कि दोनों देशों के मंत्रियों के बीच काफी अच्छी बातचीत हुई और इस चर्चा में इस पर फोकस किया गया कि दोनों देश कैसे डिजिटल, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, कनेक्टिविटी और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत-सिंगापुर के बीच दूसरा गोलमेज सम्मेलन
भारत और सिंगापुर के बीच यह दूसरा मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन है। पहली बार साल 2022 में इसका आयोजन किया गया था, तब सिंगापुर के तत्कालीन उप-प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भारत का दौरा किया था। विवियन बालकृष्णन ने कहा कि इस चर्चा में उन्नत विनिर्माण और सेमीकंडक्टर्स के साथ ही विमानन और समुद्री संपर्क जैसे नए क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। सिंगापुर के मीडिया के अनुसार, बालकृष्णन ने सोमवार को कहा कि दोनों देश उन्नत विनिर्माण और सेमीकंडक्टर पर सहयोग करना चाहते हैं - ये ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें भारत विस्तार करना चाहता है, वहीं सिंगापुर अपने से कहीं अधिक बेहतर बना सकता है। 
विज्ञापन


भारत के विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग
सिंगापुर के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत में आने वाले वर्षों में विमानन क्षेत्र में भी जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। पिछले वर्ष ही भारत की तरफ से 1,000 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया है।  इससे आने वाले वर्षों में विमानन रखरखाव और हवाई संचालन जैसी सेवाओं के लिए बेहतरीन अवसर पैदा होंगे और ये एक ऐसा क्षेत्र है, जहां सिंगापुर और इसकी कंपनियां वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की तरफ से ये मंत्री हुए बैठक में शामिल
बालकृष्णन के अलावा, दोनों देशों की गोलमेज बैठक में सिंगापुर का प्रतिनिधित्व उप-प्रधान मंत्री और व्यापार और उद्योग मंत्री किम योंग, गृह मामलों और कानून मंत्री के. षनमुगम, डिजिटल विकास और सूचना मंत्री जोसेफिन टेओ, जनशक्ति मंत्री तान सी लेंग और परिवहन मंत्री ची होंग टाट ने किया। वहीं भारत का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे और सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। 


भारत और सिंगापुर की सरकारों में डिजिटलीकरण, हरित अर्थव्यवस्था, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा और खाद्य सहयोग सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। फरवरी 2023 में सिंगापुर के PayNow और भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के बीच लिंक-अप के अलावा दोनों देश हरित अमोनिया जैसे नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश कर रहे हैं। बैठक में दोनों देशों के बीच साइबर सुरक्षा मजबूत करने के उपायों पर भी बात हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed