फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi to be Guest of Honour for National Day celebrations": Mauritius PM Ramgoolam News In Hindi

Mauritius: पीएम मोदी होंगे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि, दो देशों के रिश्तों को मिलेगी नई ऊंचाई

Sat, 22 Feb 2025 05:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 05:31 AM IST
सार

पीएम मोदी के अगले कुछ दिनों मॉरीशस के दौरे पर जाने वाले है। इस बात को लेकर वहां के पीएम रामगुलाम ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बनने के लिए सहमति दे दी है। यह हमारे देश के लिए एक विशेष सौभाग्य है कि हम ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति की मेज़बानी करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi to be Guest of Honour for National Day celebrations": Mauritius PM Ramgoolam News In Hindi
मॉरीशस के नए प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और मॉरीशस के बीच के रिश्ते में मजबूती के लिए मॉरीशस का दौरा करने वाले है। इस बात को लेकर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह घोषणा करते हुए रामगुलाम ने बताया कि यह उनके लिए बड़े सम्मान की बात है कि मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार हुए हैं, खासकर जब उनके पास एक बहुत ही व्यस्त कार्यक्रम है और उन्होंने हाल ही में पेरिस और अमेरिका जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लिया है।

विज्ञापन

भारत दौरे को लेकर पीएम रामगुलाम ने जताई खुशी
रामगुलाम ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बनने के लिए सहमति दे दी है। यह हमारे देश के लिए एक विशेष सौभाग्य है कि हम ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति की मेज़बानी करेंगे, जिनका कार्यक्रम अत्यधिक व्यस्त है, और उन्होंने पेरिस और संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी हाल की यात्राओं के बावजूद हमें यह सम्मान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों का प्रतीक है।

विज्ञापन

पीएम मोदी का सोशल मीडिया पोस्ट
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2024 में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा था कि वह डॉ. रामगुलाम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं ताकि भारत और मॉरीशस के बीच की अद्वितीय साझेदारी को और मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पीएम मोदी ने लिखा था कि मैंने डॉ. रामगुलाम को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी और उन्हें मॉरीशस का नेतृत्व करने में सफलता की शुभकामनाएं दीं। हमारी विशेष और अनूठी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।

भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत रिश्ता
गौरलतब है कि भारत और मॉरीशस के बीच रिश्ते बहुत ही गहरे और दीर्घकालिक हैं। दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का मुख्य कारण यह है कि भारतीय मूल के लोग मॉरीशस की आबादी का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच साझा इतिहास, सांस्कृतिक समानताएँ और जनसांख्यिकी भी इन रिश्तों को और मजबूत बनाती हैं। मॉरीशस अगले महीने अपना राष्ट्रीय दिवस मनाएगा, और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग को और भी गहरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed