फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi shared Trump biggest opponent speech, wrote You have said excellent things

पीएम मोदी ने साझा किया ट्रंप की सबसे बड़ी 'विरोधी' का भाषण, लिखा- आपने बेहतरीन बातें कही हैं

Sat, 05 Oct 2019 08:33 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 05 Oct 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
PM Modi shared Trump biggest opponent speech, wrote You have said excellent things
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने का वादा करने वाले उनके भाषण की तारीफ करने वाली अमेरिकी संसद के निचले सदन की अध्यक्ष नैन्सी पलोसी का भाषण शुक्रवार को साझा किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है कि वाशिंगटन डीसी में गांधी150 कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष पलोसी ने बेहतरीन बातें कही हैं। पलोसी के भाषण का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत और अमेरिकी की मित्रता, महात्मा गांधी और अन्य विषयों पर काफी कुछ कहा।
विज्ञापन



जलवायु परिवर्तन से निपटने की मोदी की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए पलोसी ने बुधवार को कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री ने धरती को खतरा पहुंचाने वाली चुनौती से लोहा लेने की ठान कर गांधी के मूल्यों को जीवित रखा है। 

बता दें कि नैंसी पलोसी ने ही डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग को मंजूरी दी थी, इसके अलावा वह ट्रंप के कई फैसलों में अड़ंगा लगाती रही हैं। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद नैन्सी पलोसी अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर हैं।

उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था, तब उनकी जलवायु परिवर्तन पर बात हुई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे महात्मा गांधी और क्लाइमेट चेंज पर खुलकर चर्चा की थी। जिसमें वह सफाई के साथ-साथ जल संरक्षण के मसलों पर बात की थी।

पलोसी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल थे।

कौन हैं नैंसी पलोसी

पलोसी राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के बाद अमेरिका की तीसरी सबसे ताकतवर शख्स हैं। अमेरिका में 2018 के अंत में हुए मध्यावधि चुनाव के बाद निचले सदन यानी कि हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेटिक पार्टी बहुमत में आ गई थी। 78 वर्षीय पलोसी ट्रंप के यूएस मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की योजना के खिलाफ हैं।

नैन्सी पलोसी न केवल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर हैं बल्कि वह अमेरिकी संसद में विपक्ष का नेतृत्व भी कर रही हैं। वह साल 2007 में भी कुछ समय के लिए स्पीकर रही थीं। 

इसके साथ ही वो साल 2018 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की रणनीतिकार भी रहीं। पलोसी हमेशा से रिपब्लिकन पार्टी के निशाने पर रहीं हैं। उन पर बेहतर स्पीकर ना होने के आरोप लगते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed