फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi said India Australia will keep working towards vibrant bilateral friendship

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी सिडनी से भारत के लिए रवाना; बोले- द्विपक्षीय मित्रता की दिशा में काम करते रहेंगे

Wed, 24 May 2023 05:23 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 24 May 2023 05:23 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि तीन देशों की सफल यात्रा का समापन! जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की तीन देशों की यात्रा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
PM Modi said India Australia will keep working towards vibrant bilateral friendship
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज - फोटो : Twitter

विस्तार

22 मई को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी की दो दिवसीय यात्रा समाप्त हो चुकी है और प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक जीवंत द्विपक्षीय दोस्ती की दिशा में काम करना जारी रखेंगे जो वैश्विक भलाई के हित में है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज से मुलाकात के साथ ही कई विशेष सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान का भी दौरा किया और ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले पापुआ न्यू गिनी की यात्रा की।
विज्ञापन


पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि तीन देशों की सफल यात्रा का समापन! जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की तीन देशों की यात्रा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री अल्बनीज  के साथ उपयोगी बातचीत से लेकर एक ऐतिहासिक सामुदायिक कार्यक्रम तक, व्यवसाय जगत के नेताओं से लेकर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित आस्ट्रेलियाई लोगों से मिलने तक, यह एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती को बढ़ावा देगी।

पीएम मोदी ने आतिथ्य सत्कार के लिए ऑस्ट्रेलिया के लोगों, ऑस्ट्रेलियाई सरकार और पीएम अल्बनीज को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम एक जीवंत भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती की दिशा में काम करना जारी रखेंगे, जो वैश्विक भलाई के हित में भी है।


बुधवार को अपनी बैठक के दौरान, पीएम अल्बनीस और मोदी ने ऑस्ट्रेलिया-भारत प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी व्यवस्था को अंतिम रूप देने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य छात्रों, अकादमिक शोधकर्ताओं और व्यवसायिक लोगों की दोतरफा गतिशीलता को बढ़ावा देना है। उन्होंने महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) के शीघ्र समापन के लिए अपनी साझा महत्वाकांक्षा को भी दोहराया, जिससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में महत्वपूर्ण विस्तार की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed