पीएम मोदी-दिसानायके वार्ता: ऊर्जा, रक्षा और सहयोग के नए आयाम, त्रिंकोमाली बनेगा ऊर्जा का केंद्र
पीएम मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के साथ कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की। साथ ही दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती को नया बल देने के लिए सात महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी उपस्थित रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे। जहां शनिवार को उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ती की। इस दौरान भारत और श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौते दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने के लिए किए गए। समझौता ज्ञापनों के आदान-प्रदान के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और श्रीलंका के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाना है।
इन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच शनिवार को हुई वार्ता के बाद, भारत और श्रीलंका ने सात अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों में सबसे महत्वपूर्ण था त्रिंकोमाली को एक ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने का समझौता। इसके तहत, दोनों देश इस क्षेत्र में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Tariffs: ट्रंप के फैसले को लेकर डरे अमेरिकी नागरिक, टैरिफ लागू होने से पहले ही खरीद रहे जरूरी चीजें
सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन भी
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह परियोजना दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग का एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति जताई। इससे दोनों देशों के बीच सुरक्षा और रक्षा मामलों में सहयोग बढ़ेगा। साथ ही भारत और श्रीलंका ने बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पर भी समझौता किया, जिससे श्रीलंका को विभिन्न क्षेत्रों में वित्तीय मदद मिलेगी। इन समझौतों के साथ, भारत और श्रीलंका के रिश्तों को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
ये भी पढ़ें:- Modi in Sri lanka: पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकती है मुहर
दोनों देशों के बीच सहयोग और संबंधों को नया बल
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने इन समझौतों को दोनों देशों के लिए लाभकारी बताया। साथ ही उम्मीद जताई कि इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और संबंधों को नया बल मिलेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच पारंपरिक संबंध मजबूत होते जा रहे हैं और यह समझौते इन संबंधों को और गहरा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों के बीच विकास परियोजनाओं, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी सहयोग बढ़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.